होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Enba2016: इंडिया टुडे समूह की कली पुरी ने की मीडिया पर खरी-खरी बात, पढ़ें यहां...

enba2016: इंडिया टुडे समूह की कली पुरी ने की मीडिया पर खरी-खरी बात, पढ़ें यहां...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। टेलिविजन न्यूज के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले उन लोगों को 25 फरवरी को नोएडा के ‘रेडिसन ब्लू’ होटल में एक रंगारंग कार्यक्रम के दौरान बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स (enba)

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

टेलिविजन न्यूज के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले उन लोगों को 25 फरवरी को नोएडा के ‘रेडिसन ब्लू’ होटल में एक रंगारंग कार्यक्रम के दौरान बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स (enba) 2016’ से सम्मानित किया गया, जिन्होंने देश में टेलिविजन ब्रॉडकास्टिंग के भविष्य की मजबूत नींव रखी है। इस बार के एडिशन में 31 विभिन्न कैटेगरी को शामिल किया गया था।

इस दौरान ‘इंडिया टुडे ग्रुप’ (India Today Group) की एडिटोरियल डायरेक्‍टर (ब्रॉडकास्‍ट और न्‍यू मीडिया) कली पुरी ने बताया कि न्‍यूज जर्नलिज्म को किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और तकनीक के द्वारा किस तरह पत्रकारिता की नई इबारत (new era of journalism) लिखी जा रही है।

स्वतंत्र पत्रकारिता की भूमि (Land of free press)

कली पुरी ने कहा कि भारत में प्रेस काफी स्‍वतंत्र (free press) है। उन्होंने कहा, ‘हम भारत में रहते हैं जहां पर आज भी प्रेस को आजादी मिली हुई है। अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने कुछ बड़े और प्रतिष्ठित मीडिया ब्रैंड्स जैसे ‘CNN’, ‘NYT’ और ‘BBC’ पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन चैनलों पर फर्जी न्यूज का आरोप लगाते हुए ट्रंप ने अपनी प्रेस ब्रीफिंग बंद कर दी। यह काफी परेशान करने वाली स्थिति है और हमारे देश में इस तरह नहीं होता है। मैं सूचना और प्रसारण मंत्री से गुजारिश करूंगी कि वे फ्री प्रेस के मामले में भारत को सबसे आगे की कतार में ले जाएं। भले ही ट्रंप को ‘फ्री वर्ल्‍ड’ (free world) का नेता बनने दें लेकिन भारत को ‘फ्री प्रेस’ के क्षेत्र में अग्रणी बनाएं।’

उन्होंने न्यूज बिरादरी (news fraternity) को एक परिवार की तरह बताया जो बड़ी चुनौतियों का सामना मिलकर करती है। कली पुरी ने कहा, ‘मैं न्‍यूज बिरादरी की इस बात के लिए प्रशंसा करती हूं जो बड़ी चुनौती सामने आने पर अपने सभी मतभेदों को पीछे छोड़कर उसका डटकर सामना करती है। ऐसे समय में हम एक परिवार की तरह मिलकर एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं। यह काफी महत्‍वपूर्ण बात है और यही कारण है कि हम पूरी दुनिया में ‘फ्री प्रेस’ का एक बेहतरीन उदाहरण हैं।’

टीआरपी की होड़ (Competing for TRPs)

उन्होंने कहा कि बड़े मीडिया प्रतिष्ठानों पर प्राय: हमले होते रहते हैं लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘मीडिया पर इस तरह के हमले काफी पुराने हैं और उस पर सबसे ज्यादा आरोप इस तरह के लगते हैं कि अरे आप न्यूज वालों को तो सिर्फ हेडलाइन की तलाश रहती है लेकिन यही हमारी नौकरी है। न्यूज कोई एक तरफा नहीं होती यह तो सच्‍चाई होती है। ऐसे में मैं स्पष्ट रूप से इन आरोपों पर कोई सफाई नहीं देती बल्कि हम जो करते हैं उसके लिए मुझे काफी गर्व होता है। हां, हम यहां सिर्फ हेडलाइंस देखते हैं और यही हमारा काम है। हम यहां टीआरपी के लिए भी लड़ते हैं, क्योंकि इससे ही हमारा बिजनेस चलता है। बिना अच्छी वित्तीय स्थिति के हम अपने काम को मजबूत नहीं कर सकते हैं। हां, हम ऐसा सच भी दिखाते हैं जो लोगों को असुविधाजनक लगता है और यही हमारा काम है कि हम ऐसे क्षेत्रों पर प्रकाश डालें जो दुनिया के सामने नहीं आ पाते हैं। हालांकि इस तरह की चीजें करने से मीडिया ग्रुप के रूप में हमें कीमत भी चुकानी पड़ती है और इससे हम परेशान भी होते हैं लेकिन हमें अपने देश और दर्शकों के हितों को ध्‍यान में रखते हुए इस तरह की चीजें करने की जरूरत होती है।’

कली पुरी ने कहा, ‘दूसरे बिजनेस के विपरीत हम अपना कर्तव्‍य निभा रहे हैं और हम लोकतंत्र के मजबूत स्‍तंभ के रूप में काम कर रहे हैं। मेरे विचार से जो मीडिया प्रतिष्‍ठान रोजाना सही दिशा में आगे बढ़ता है और अपने सिद्धांतों का पालन करते हुए रोजाना चुनौतियों का सामना करता है, वह काफी आगे जाता है। टीआरपी की बात करें तो यह उतनी आसान नहीं है क्योंकि चीजें काफी तेजी से आगे बढ़ती हैं और बदलती रहती हैं।’

कली पुरी ने कहा कि आज के समय में टेक्‍नोलॉजी काफी आगे बढ़ चुकी है और यह न्‍यूज ब्रॉडकास्‍ट के क्षेत्र में भी नई परिभाषा गढ़ रही है। पुरी ने कहा, ‘हम तक हम डिस्ट्रीब्‍यूशन रेवेन्यू के बड़े मामलों में सुलझाते रहेंगे, कंटेंट हमेशा राजा (king) लेकिन डिस्ट्रीब्यूशन रानी (queen) बने रहेंगे और आपको पता है कि इस बहस में किसकी जीत होगी। लेकिन आज के समय में किंग और क्‍वीन से भी ज्‍यादा जिसकी पॉवर है, वह टेक्नोलॉजी है। इसने हमारे सभी नियमों को बदलकर रख दिया है और जब तक हम चीजों को समझते हैं यह फिर बदल जाती है। ऐसे में आज के समय में टेक्‍नोलॉजी काफी अहम भूमिका निभा रही है फिर चाहे वह बड़ी स्‍क्रीन हो अथवा छोटी, प्राइम टाइम हो अथवा माई टाइम, टेक्नोलॉजी ने सभी चीजों को बहुत ज्यादा प्रभावित किया है।

बता दें कि enba अवॉर्ड 2016 जी राजस्थान न्यूज’ द्वारा पावर्ड (powered by) था।

   

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

5 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

5 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

5 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

5 hours ago