होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया में आजकल उड़ रहे हैं कबूतर, तोता और तीतर!
मीडिया में आजकल उड़ रहे हैं कबूतर, तोता और तीतर!
मोदी का अंधविरोध और भक्ति इन दिनों चरम पर है। मीडिया वाले भी आम आदमी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
मोदी का अंधविरोध और भक्ति इन दिनों चरम पर है। मीडिया वाले भी आम आदमी की तरह इस भेड़चाल में शामिल हो ही चुके हैं। कुछ मीडिया वाले नेतानगरी में भी हाथ आजमाकर वापस मीडिया की गलियों में विचर रहे हैं तो कुछ लोग नेतानगरी में जाने की फिराक में हैं। ऐसे में कबूतर, तीतर और तोता भी इस खेल में शामिल हो जाएं तो भला क्या अचरज!
तो ये वाकया पुराने टीवी संपादक से आप पार्टी के नेता बनने वाले आशुतोष से जुड़ा है, जो आजकल अपने पोर्टल ‘सत्य हिंदी’ के जरिए मोदी सरकार को ठोकने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं दे रहे। लेकिन उनको दिक्कत तब हो जाती है, जब मोदी का कोई फैन पत्रकार उन्हें उनके ही अंदाज में जवाब दे देता है और वो भी उनसे काफी जूनियर।
वाकया रविवार, 3 मार्च की सुबह का है, जब आशुतोष ने एक लाइन का एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘जब मीडिया प्रधानमंत्री का कबूतर हो जाये तो मान लीजिये कि देश संकट में है।’ ऐसे में उनकी ट्विटर टाइम लाइन पर तमाम तरह के लोग आकर ज्ञान देने लगे।
जब मीडिया प्रधानमंत्री का कबूतर हो जाये तो मान लीजिये कि देश संकट में है ।
— ashutosh (@ashutosh83B) March 3, 2019
तब ‘एबीपी न्यूज’ के विकास भदौरिया ने उनके कबूतर पर तीतर बैठा दिया। दरअसल विकास भदौरिया बीजेपी कवर करते हैं और उनकी ट्विटर टाइम लाइन बताती है कि वो मोदी विरोधियों की लंका लगाते रहते हैं। विकास ने आशुतोष की ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘जब तीतर इमरान खान के लिए नोबल पुरस्कार मांगने लगे तो समझो देश संकट में हैं। #PakistanJihad'
जब तीतर इमरान खान के लिए नोबल पुरुस्कार मांगने लगे तो समझो देश संकट में हैं।#PakistanJihad https://t.co/9xm9B6tAMG
— Vikas Bhadauria ABP (@vikasbha) March 3, 2019
वहीं, ‘इंडिया न्यूज’ (India News) के डिप्टी एडिटर सुशांत सिन्हा भी कबूतर और तीतर के बीच के इस ‘युद्ध’ में कूद पड़े। उन्होंने ट्वीट किया, ‘जब एक मुख्यमंत्री का तोता, ओढ़कर मुर्गे का चोला, 'सोए' लोगों को बांग देकर 'जगाने' का ढोंग करे तो मान लीजिए कि देश संकट में है।’
जब एक मुख्यमंत्री का तोता, ओढ़कर मुर्गे का चोला, 'सोए' लोगों को बांग देकर 'जगाने' का ढोंग करे तो मान लीजिए कि देश संकट में है। https://t.co/Tj0WOzNke4
— Sushant Sinha (@SushantBSinha) March 3, 2019
तो आशुतोष के कबूतर का जवाब विकास ने तीतर उड़ाकर दिया और सुशांत सिन्हा ने भी इसमें तोता उड़ा दिया, ऐसे में मीडिया से जुड़े लोगों की आपसी वॉर से जहां तमाम लोग मजे ले रहे हैं, वहीं आम आदमी काफी कन्फ्यूज्ड रहता है और मीडिया की इज्जत के बटेर जरूर रोज ही उड़ रहे हैं।
टैग्स आशुतोष सुशांत सिन्हा विकास भदौरिया