होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विवेक बहल ने ज्वाइन किया वायकॉम18 ग्रुप, बने नेटवर्क एडवाईजर कंटेंट
विवेक बहल ने ज्वाइन किया वायकॉम18 ग्रुप, बने नेटवर्क एडवाईजर कंटेंट
वायकॉम18 ने अपने साथ विवेक बहल को बतौर नेटवर्क एडवाईजर कंटेंट जोड़ा है। उन्हें रीजनल चैलनों की जिम्मेदारीं सौपी गई है और साथ ही वो ग्रुप के लिए कंटेंट प्लानिंग और डवलपमेंट का काम देखेंगे। यहां पर वे कलर्स के सीईओ राजनायक को रिपोर्ट करेंगे। बहल इससे पहले बतौर चीफ कंटेंट ऑफिसर टर्नर इंडिया के साथ जुड़े हुए थे। जहां पर वो इमेजिन टीवी, कार्टून नेटवर्क,
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
वायकॉम18 ने अपने साथ विवेक बहल को बतौर नेटवर्क एडवाईजर कंटेंट जोड़ा है। उन्हें रीजनल चैलनों की जिम्मेदारीं सौपी गई है और साथ ही वो ग्रुप के लिए कंटेंट प्लानिंग और डवलपमेंट का काम देखेंगे। यहां पर वे कलर्स के सीईओ राजनायक को रिपोर्ट करेंगे। बहल इससे पहले बतौर चीफ कंटेंट ऑफिसर टर्नर इंडिया के साथ जुड़े हुए थे। जहां पर वो इमेजिन टीवी, कार्टून नेटवर्क, पोगो और अन्य चैनलों के लिए काम करते थे। कलर्स के सीईओ राजनायक का कहना है कि विवेक को अलग-अलग जेनर के लिए कंटेंट जनरेट करने का अच्छा अनुभव हैं और इन्हें टीवी और इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की भी खासी समझ है। हमें पूराविश्वास है कि वे मौजूदा कंटेंट और ज्यादा मजबूत और डवलप करने के साथ ही ग्रुप के आने वाले रीजनल चैनलों में भी अच्छी भूमिका निभाएंगे। बहल टीवी, फिल्मस और एडवरटाइजिंग इडस्ट्री का करीब 25 वर्ष का अनुभव रखते हैं। इन्होंने क्रिएटिंग, लेखन, प्रोग्रामिंग, प्रोड्यूसिंग एंड डायरेक्टिंग में काम किया है। विवेक बहल स्टार इंडिया, जी टीवी और टीवी प्रोडेक्शन हाउस के साथ काम किया है जहां इन्होंने कई फिक्शन और नॉन फिक्शन शो के लिए काम किया है जैसे जैसे बनेगी अपनी बात, सा-रे-गा-मा-पा, अंताक्षरी, जस्सी जैसी कोई नहीं, साथ फेरे, बनू मैं तेरी दुल्हन, बेटियां, बिदाई, ये रिश्ता क्या कहलाता है, प्रतिज्ञा और साथ निभाना साथिया आदि। इस बारे में विवेक बहल का कहना है कि वायकॉम18 एक ऐसा ग्रुप है जो कि अपने अलग-अलग चैनलों के माध्यम से देश भर के भांती-भांती के दर्शकों तक पहुंचता है। मैं यह मौका पाकर काफी खुश हूं और मेरा इसके कंटेंट को मजबूत बनाने में और नेटवर्क को और आगे ले जाने में मेरा योगदान होगा। मुझे वायकॉम 18 की प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने का मौका मिला है। टर्नर से पहले वो स्टार इंडिया के साथ एग्जीक्यूटिव क्रिएटिव डायरेक्टर और कॉ-प्रोडयूसर नव्या (स्टार प्लस) के साथ जुड़े हुए थे। और इसके साथ ही इन्होंने महूआ नेटवर्क में रीजनल चैनलों को स्थापित करने में कंस्लटेंट की भूमिका निभाई है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स