होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...कुछ इस तरह भारत की बेइज्जती करने वाले ब्रिटिश पत्रकार को सहवाग ने दिया करारा जवाब, हुआ वायरल
...कुछ इस तरह भारत की बेइज्जती करने वाले ब्रिटिश पत्रकार को सहवाग ने दिया करारा जवाब, हुआ वायरल
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। रियो ओलंपिक में भारत के मेडलधारी एथलीटों के प्रदर्शन से जहां हर खेल प्रेमी गदगद है, वहीं लोग यह भी मानते हैं ओलंपिक में हमें सुधार की जरुरत है। लेकिन इन सबके बीच एक ब्रिटिश पत्रकार ने भारत पर एक ऐसी तीखी टिप्पणी कर दी, जिससे पूरा देश नाराज
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
रियो ओलंपिक में भारत के मेडलधारी एथलीटों के प्रदर्शन से जहां हर खेल प्रेमी गदगद है, वहीं लोग यह भी मानते हैं ओलंपिक में हमें सुधार की जरुरत है। लेकिन इन सबके बीच एक ब्रिटिश पत्रकार ने भारत पर एक ऐसी तीखी टिप्पणी कर दी, जिससे पूरा देश नाराज हो गया। लेकिन भारत के धुरंधर क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें उनकी ही भाषा में ऐसा करारा जवाब दिया है, जिससे पत्रकार को अंदर तक चुभ जाए।
पत्रकार ने पियर्स मॉर्गन ने ट्वीट के जरिए कहा था कि सवा अरब की आबादी वाला देश दो मेडल पर खुश हो रहा है। यह शर्म की बात है।
हालांकि इसके जवाब में जो कुछ सहवाग ने लिखा वह अब वायरल हो गया है और जो कोई भी देशप्रेमी उनके जवाब को पढ़ता है वह यह जरूर सोचता है कि इससे करारा जवाब नहीं हो सकता। सहवाग ने लिखा, "भारतीय छोटी-छोटी बात का जश्न मनाते हैं, परंतु इंग्लैंड, जिसने क्रिकेट की खोज की, आज तक वर्ल्ड कप नहीं जीत पाया और फिर भी वर्ल्ड कप में खेलता है, यह कितने शर्म की बात है?"Country with 1.2 billion people wildly celebrates 2 losing medals. How embarrassing is that? https://t.co/FYSBM7ErAf
— Piers Morgan (@piersmorgan) August 24, 2016
We cherish every small happiness', But Eng who invented Cricket,&yet2win a WC,still continue to playWC.Embarrassing? https://t.co/0mzP4Ro8H9 — Virender Sehwag (@virendersehwag) August 24, 2016
वीरेंद्र सहवाग ने ऐसा पॉइंट उठाया है जो मॉर्गन के ट्वीट का तीखा जवाब और उनकी बोलती बंद करने के लिए काफी है। हालांकि इसके बाद मॉर्गन ने भी सहवाग को जवाब देने की कोशिश की और लिखा कि अगर केविन पीटरसन इंग्लैंड के लिए खेल रहे होते तो ब्रिटेन के पास भी वर्ल्डकप होता।
सहवाग के अलावा भी भारतीयों ने अपनी शैली में मॉर्गन पर हमले किए। जाने माने क्रिकेट मैच एंकर हर्ष भोगले ने कहा कि मॉर्गन की बातों पर ध्यान देने का जरूरत नहीं। वह भारतीयों को भड़काना चाहते हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स