होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दोस्तों के लिए मिसाल है वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा की ये दोस्ती

दोस्तों के लिए मिसाल है वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा की ये दोस्ती

यूं तो दोस्ती की मिसाल बहुत देखी हैं, लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि कोई एक कहानी आपके...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

विनीता यादव

 एडिटर (इन्वेस्टिगेशन)

न्यूज नेशन

यूं तो दोस्ती की मिसाल बहुत देखी हैं, लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि कोई एक कहानी आपके दिल को छू जाती है। जीवन भर में एक दोस्त भी अगर अच्छा मिल जाए तो कहते हैं कि जिंदगी कामयाब हो जाती है। अक्सर लोग अच्छे दोस्त की तलाश में रहते हैं। एक किताब के विमोचन में जब मैं पहुंची तो मैंने वहां पर एक वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व रॉ अधिकारी की दोस्ती देखी और मेरे जहन में यह दोस्ती हमेशा के लिए समा गई।

देश में अपनी एक पहचान बना चुके वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा का नाम कौन नहीं जानता और कौन उनके साथ खड़े होकर तस्वीर नहीं खिंचवाना चाहता। चाहे वह बॉलिवुड का सितारा हो या फिर राजनीति का। वो सबके चहेते हैं। एक बड़े मुकाम तक पहुंचने से पहले उनके जीवन के संघर्ष की कहानी को बहुत कम लोग जानते होंगे। बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि रजत शर्मा ने भी कुछ सौ रुपए से अपना करियर शुरू किया और उस नौकरी को निभाने के लिए उन्हें हर रोज एक अच्छी खबर देनी पड़ती थी। अस्सी के दशक में रजत शर्मा ने रॉ से जुड़ी कई खबरें की थीं। खबर के सूत्र थे उनके एक पुराने साथी आरके यादव, जो उस वक्त रॉ के अधिकारी थे। उनके पास जो खबरें होती थीं, उनमें से कुछ खबरें वह अपने दोस्त रजत शर्मा को दिया करते थे और रजत शर्मा उन खबरों से पत्रकारिता के हीरो भी बने। रजत शर्मा अपने व्यवहार की वजह से लोगों के दिल के हमेशा से करीब रहे हैं। वक्त के साथ उनमें कोई बदलाव नहीं आया, भले ही उनका वक्त बहुत बदला, मीडिया के सितारे बन गए हों, लेकिन व्यवहार नहीं बदला।

18 तारीख को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में उनके दोस्त आरके यादव की किताब का विमोचन था। बड़ी तेजी से हॉल में एंट्री करते हुए रजत शर्मा मंच पर पहुंचे। अपने दोस्त के गले लगे, दीप प्रज्वलित कर किताब का विमोचन किया और 35 साल पुरानी अपनी दोस्ती की कुछ बातें साझा करनी शुरू कीं। रजत शर्मा ने कहा कि आज के दौर में सूत्र की पहचान नहीं छुपाई जा रही है, हालांकि जब वह पत्रकारिता करते थे तो अपनी स्टोरी के सूत्र की पहचान को उन्होंने हमेशा छुपा कर रखा और आज उस राज़ को खोल रहे हैं। दरअसल, उनके सूत्र थे आरके यादव। वही रॉ के अधिकारी, जो उनके 35 साल पुराने दोस्त हैं। जिन की किताब nuclear bomb in Ganga के विमोचन के लिए वह यहां पहुंचे हैं। अपने दोस्त के लिए उन्होंने शायरी के जरिए कुछ शब्द भी कहे।

‘मैं दीया हूं मेरी दुश्मनी अंधेरों से है, हवाएं तो खामखा मेरे खिलाफ हैं

हवाओं से कहो खुद को आजमा के दिखाए, दीये तो बहुत बुझाए हैं एक दीया जला के दिखाए’

वक्त में चाहे कितने उतार-चढ़ाव आए हों, लेकिन दोनों की दोस्ती में कभी कोई फर्क नहीं आया। जीवन के अहम पलों में चाहे वह सुख के हों या दुख के, जहां रजत शर्मा उनके लिए खड़े थे, वहीं रॉ के इस अधिकारी ने भी अपने इस पत्रकार दोस्त का हमेशा एक परिवार की तरह साथ दिया और दोनों की दोस्ती 35 साल के बाद भी वैसी ही है।

 


टैग्स इंडिया टीवी रजत शर्मा विनीता यादव बुक लॉन्च न्यूक्लियर बम इन गंगा आरके यादव
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 hour ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

14 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

44 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago