होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / STAR TV में विकास सचदेवा का बढ़ा कद, अब संभालेंगे ये जिम्मेदारी...
STAR TV में विकास सचदेवा का बढ़ा कद, अब संभालेंगे ये जिम्मेदारी...
‘स्टार टीवी’ के इंटरनेशनल बिजनेस की टीम में कुछ बदलाव किया...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘स्टार टीवी’ के इंटरनेशनल बिजनेस की टीम में कुछ बदलाव किया गया है। इसके तहत विकास सचदेवा को प्रमोट कर ऑल इंडिया हेड (इंटरनेशनल बिजनेस सेल्स) बनाया गया है। इससे पहले विकास नॉर्थ रीजन में इंटरनेशनल बिजनेस की सेल्स का काम संभाल रहे थे। नई व्यवस्था के तहत नॉर्थ और वेस्ट इंडिया इंटरनेशनल की सेल्स टीम उन्हें रिपोर्ट करेगी।
विकास सचदेवा को मीडिया सेल्स के क्षेत्र में काम करने का करीब 15 साल का अनुभव है। उन्होंने वर्ष 2014 में स्टार टीवी जॉइन किया था। इससे पहले वह रेडियो सिटी 91.1 एफएम में ग्रुप हेड (कारपोरेट सेल्स) का काम देख रहे थे।
विकास सचदेवा दिल्ली के रामजस कॉलेज के छात्र रह चुके हैं। इसके अलावा टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप में ग्रुप हेड की जिम्मेदारी निभाने के साथ ही वह दैनिक जागरण और Getit Infomediary Ltd में भी काम कर चुके हैं।
टैग्स स्टार टीवी विकास सचदेवा