होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अरनब गोस्वामी के वेंचर को मिला CEO, इन्होंने संभाली जिम्मेदारी...
अरनब गोस्वामी के वेंचर को मिला CEO, इन्होंने संभाली जिम्मेदारी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अरनब गोस्वामी के नए मीडिया वेंचर ‘रिपब्लिक’ (Republic) को अब अपना सीईओ मिल गया है। विकास ख
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
खानचंदानी को मीडिया इंडस्ट्री में लगभग दो दशकों का अनुभव है। शुरुआत में उन्होंने अपने फैमिली बिजनेस मीडियम एंटरप्राइजेट फाइनेंशियल एंड एस्टेट मैनेजमेंट (Medium Enterprise Financing and Estate Management) को संभाला और बाद में वे स्टार टीवी (STAR TV) के साथ बतौर स्ट्रैटजिक प्लानिंग और मैनेटमेंट टीम के एक मुख्य सदस्य के रूप में जुड़ गए, जहां उन्होंने विभन्न जॉनर के तहत आने वाले स्टार के सभी चैनलों की सेल्स स्ट्रैटजी पर काम किया। स्टार टीवी के बाद खानचंदानी उस मुख्य टीम का हिस्सा बने, जिसने एनडीटीवी मीडिया की स्थापना की।
एनडीटीवी के हिंदी और अंग्रेजी न्यूज चैनल में उन्होंने एडवर्टाइजिंग सेल्स में बतौर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान उन्होंने एनडीटीवी नेटवर्क के रेवन्यू को जनरेट करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने Aidem Ventures में भी को-फाउंडिंग के तौर पर काम किया। यहां अपने हुनर के दम पर उन्होंने Aidem के मौजूदा कारोबार के प्रबंधन की दोहरी भूमिका निभाई। उन्होंने बड़े ही आक्रामक अंदाज में Aidem के विकास एजेंडे को संभाला। साल 2011 में नेतृत्व परिवर्तन के दौरान उन्होंने Aidem वेंचर्स का पूरा प्रभार संभाल लिया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स