होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / PTI को मिला अपना नया एडिटर-इन-चीफ
PTI को मिला अपना नया एडिटर-इन-चीफ
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश की प्रमुख न्यूज एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश की प्रमुख न्यूज एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (PTI) ने वरिष्ठ पत्रकार विजय जोशी को अपना नया एडिटर-इन-चीफ नियुक्त किया है और वे जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे।
जोशी लंबे समय तक अमेरिकन न्यूज एजेंसी ‘Associated Press’ (AP) में काम कर चुके हैं। इस अमेरिकी एजेंसी के लिए 55 वर्षीय जोशी ने एशिया और मध्यपूर्व की कई प्रमुख जगहों पर काम किया है। इनमें काहिरा (Cairo), कुआलालंपुर और बैंकॉक जैसे नाम शामिल हैं।
हाल के दिनों में पीटीआई ने अपने प्रबंधन ढांचे (management structure) में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। पहले सीईओ और एडिटर-इन-चीफ जैसे महत्वपूर्ण पद एक ही व्यक्ति संभालता था लेकिन पिछले साल जुलाई में पीटीआई ने इन दोनों पदों को अलग करने का निर्णय लिया था। इसके तहत पीटीआई के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ एमके राजदान की जगह वेंकी वेंकटेश को एजेंसी का सीईओ बनाया गया था।
जोशी को पत्रकारिता का तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने वर्ष 1989 में नई दिल्ली में संवाददाता (correspondent) के रूप में एपी में नौकरी शुरू की थी। उन्हें वर्ष 2004 में मलेशिया में एपी का ब्यूरो चीफ बनाया गया था। पांच साल बाद वह न्यूज एडिटर बनकर सिंगापुर चले गए थे। जोशी ने 1997 से लेकर वर्ष 2000 में बैंकॉक का न्यूज एडिटर बनने तक काहिरा में संवाददाता के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
जोशी ने हैदराबाद की उस्मानियां यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई की है। उन्होंने वर्ष 1985 में ‘इंडियन एक्सप्रेस’ (Indian Express) से अपने पत्रकारिता कॅरियर की शुरुआत की थी। एपी को जॉइन करने से पूर्व उन्होंने पीटीआई के साथ भी काम किया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स