होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस राज्य में होगा देश का पहला एजुकेशन चैनल, अगले महीने तक होगा लॉन्च
...इस राज्य में होगा देश का पहला एजुकेशन चैनल, अगले महीने तक होगा लॉन्च
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जल्द ही पंजाब में अपना एक एजुकेशन चैनल होगा और इस चैनल का नाम ‘विद्या टीवी’ होगा। पंजाब के शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने इस बात की जानकारी दी। शिक्षा मंत्री ने मीडिया को बताया कि ‘पंजाब में बहुत जल्द विद्या टीवी की शुरुआत की जा रही है। इसमें विद्यार्थियों के फायदे के लिए शिक्षा से संबंधित कार्यक
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जल्द ही पंजाब में अपना एक एजुकेशन चैनल होगा और इस चैनल का नाम ‘विद्या टीवी’ होगा। पंजाब के शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने इस बात की जानकारी दी। शिक्षा मंत्री ने मीडिया को बताया कि ‘पंजाब में बहुत जल्द विद्या टीवी की शुरुआत की जा रही है। इसमें विद्यार्थियों के फायदे के लिए शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे। यह चैनल शुरू होने से पंजाब देश का पहला सूबा बन जाएगा जहां ऐसा चैनल चलेगा। चैनल को चलाने के लिए कार्य अंतिम चरण में है। कोशिश की जा रही है कि चैनल एक महीने में चालू कर दिया जाए।’ बता दें कि डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने यह घोषणा चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-39 में सरकारी प्राइमरी स्कूल के उद्घाटन समारोह में की। चीमा ने कहा कि शुरुआत में इस चैनल पर 10वीं और 12वीं कक्षा की पढ़ाई पर फोकस किया जाएगा और बाद में इसका फोकस मिडल कक्षाओं पर भी किया जाएगा। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स