होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दुनिया को अलविदा कह गए 'इंडिया न्यूज' के विडियो जर्नलिस्ट कमल नेगी

दुनिया को अलविदा कह गए 'इंडिया न्यूज' के विडियो जर्नलिस्ट कमल नेगी

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ के सीनियर विडियो जर्नलिस्ट कमल नेगी का दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके आकास्मिक निधन की खबर जिसने भी सुनी, वह एक पल के लिए यकीन ही नहीं कर पाया, कि कमल नेगी अब उनके बीच नहीं रहे। उनके चाहने व

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ के सीनियर विडियो जर्नलिस्ट कमल नेगी का दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके आकास्मिक निधन की खबर जिसने भी सुनी, वह एक पल के लिए यकीन ही नहीं कर पाया, कि कमल नेगी अब उनके बीच नहीं रहे। उनके चाहने वाले गमगीन हो गए। उनके साथ काम कर चुके या उनसे उसे जुड़े सहयोगियों ने श्रद्धाभाव से उनका स्मरण किया। इंडिया न्यूज के मैनेजिंग एडिटर राणा यशवंत ने उन्हें याद करते हुए एक फेसबुक पोस्ट भी लिखा है, जिसे आप नीचे पढ़ सकते हैं-

सबसे दग़ाबाज़ है, सबसे फ़रेबी। दुनिया की सबसे मुश्किल पहेली। जैसे आसमान का सिरा या धरती का छोड़ ढूंढने को कहता है कोई। हर वक़्त पास, हर वक़्त दूर। सबसे बड़ा महबूब लेकिन हो सकता है, जब आपको सबसे ज़्यादा ज़रूरत हो उसी वक़्त साथ छोड़ जाए। कमबख़्त ज़िंदगी है। कुछ सांसों की डोर पर जिम्नास्ट की तरह चलती है। कमल नेगी, इंडिया न्यूज़ के कैमरामैन पिछले गुरुवार को मेरे साथ बनारस में थे और उससे पहले वाले गुरुवार को मेरे साथ श्रीनगर की यात्रा पर। आज उनकी अंतिम यात्रा से लौटकर आ रहा हूं।

बहुत सोचने के बाद भी हिम्मत नहीं हुई कि उसकी चिता देख सकूं। उसके घर से कुछ दूर चलकर लौट आया। हट्ठा-कट्ठा पहाड़ी जवान, धुन का पक्का, काम में माहिर कमल, कई दफा ‘अर्धसत्य’ के लिये मेरे साथ शूट पर रहा। कार में अक्सर पानी की बोतल मेरी बगल में रख दिया करता और कई बार कहता- सर आप पानी बहुत पीते हैं ना! होटल में मेरी चाय से लेकर खाने तक का ऑर्डर कमल दे दिया करते।

सर, आपके साथ हर आदमी काम नहीं कर सकता, एक रोज कमल ने सड़क किनारे चाय पीते हुए कहा। मैंने कहा- क्यों? अरे सर, बिना कुछ खाए- पिए दिनभर लगातार काम करते हैं आप। रात में ही खाना नसीब हो पाता है। आदमी कुछ बोल भी नहीं पाता डर से। धीरे धीरे और अदब से ही सही लेकिन कमल ने अपनी तकलीफ रख दी। नहीं तुम्हें जब लगे कि कुछ खाना-पीना है तो कहना, मैं 15-20 मिनट इंतजार कर लूंगा- मैंने कहा। अभी पिछले गुरुवार को हम दोनों काशी के हरिश्चंद्र घाट पर थे और मैं वॉक थ्रू कर रहा था। मेरी बात पूरी हुई तो कहा - सर ये कहानी मैंने बचपन में पढ़ी थी, आपके वॉकथ्रू ने याद दिला दी। मामला राजा हरिश्चंद्र और रानी तारा के बीच बेटे रोहिताश्व के अंतिम संस्कार को लेकर तकरार का था। दोनों के बीच जो बात हुई थी, उसी के बारे में मैं बता रहा था। जब हम कार में बैठकर आगे की लोकेशन के लिए निकले तो कमल शूट प्रीव्यू करने लगा।

हरिश्चंद्र घाट के दो वॉकथ्रू मैंने किए थे और कमल को दोनों पसंद थे। मैंने कहा रहने दो ना, एडिट टेबल पर मुश्ताक को जो अच्छा लगेगा, लगा लेगा। रात दस बजे हम एक साउथ इंडियन रेस्तरां में बैठे। बनारस के हमारे रिपोर्टर संतोष वहां जिद करके ले गए थे। हमने रवा डोसा खाया। उतरते समय मैंने पूछा- कमल, ठीक लगा? हां सर, बड़ा अच्छा था। रेस्तरां से निकलकर वो सामने की पान दुकान पर चला गया। जब तक उसका पान लगा मैं सड़क पर खड़ा रहा। पास आकर मेरे हाथ का थैला ले लिया और कहा कि - सर, आप कार में बैठिए, मैं जरा सारा सामान समेटकर रख दूं। आज वो अचानक अपनी सारी दुनिया समेटकर निकल गया। रात में कहीं बाहर से तीन साढ़े तीन बजे आया और नहा धोकर खाना खाया और सो गया। यह आखिरी नींद थी। सात साल के बेटे और पत्नी के सामने पूरी जिंदगी पड़ी है। अंधेरी और मुश्किल भरी। बहुत तकलीफ में हूं और बहुत हिला हुआ भी।

वहीं उनके साथ काम कर चुकीं टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी ने भी उन्हें कुछ यूं याद किया-

कमल जी आप बहुत याद आयेंगे

कमल नेगी इंडिया न्यूज चैनल के कैमरामेन थे। बीती रात सोये, और फिर कभी ना उठने के लिये आंखें मूंद लीं। घर में छोटे-छोटे दो बच्चे और पत्नी छोड़ कर चले गये। कमल जी ये ठीक नहीं किया आपने। कौन देखेगा आपके परिवार को? आपके बच्चों की कौन करेगा परवरिश? जिन्हें लेकर आप घंटों मुझसे बातें किया करते थे।

‘बेटियां’ शो के अगर मैंने साठ से ज्यादा एपिसोड किये तो उनमें तकरीबन पैंतालिस मैंने आपके साथ किये थे, जिसकी कुछ तस्वीरें भी मेरे पास हैं। आप अनुभव और उम्र दोनों में मुझसे बड़े थे लेकिन जब भी कैमरा वर्क को लेकर मैंने जो कुछ कहा आपने कभी भी पलट कर मुझसे सवाल नहीं किया, और हमेशा अपना बेस्ट देते रहे। आज जब ये खबर सुनी तो मन फट पड़ा।

बनारस का वो वाकया याद आ रहा है जब आप, मैं और शरद जी लिफ्ट में जा रहे थे तो आपने बताया कि रात के दो बजे भांग के नशे में आप दोनों लिफ्ट में आये और किसी भी फ्लोर का बटन दबाये बिना लिफ्ट में एक घंटे खड़े रहे, और बाद में कहा लिफ्ट ही खराब हो गई है, और ये बता कर आप खूब हंसे थे। कमल जी मेरा मन बहुत दुखी है, और सबसे ज्यादा तकलीफ आपके बच्चों और उस पत्नी के लिये जिसके लिये आप हमेशा परेशान रहते। ईश्वर  आपकी आत्मा को शान्ति और परिवार को इस दुख की घड़ी को बर्दाश्त करने की शक्ति दें।

अब मैं कभी नहीं बोल पाउंगी कैमरामेन कमल नेगी के साथ चित्रा त्रिपाठी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

3 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

3 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

3 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

3 hours ago