होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े न्यूज चैनल पर गिरी गाज, बंद हुआ प्रसारण
इस बड़े न्यूज चैनल पर गिरी गाज, बंद हुआ प्रसारण
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश हो या विदेश, ज्यादातर चैनलों पर सच को तोड़-मरोड़कर प
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वेनेजुएला के दूरसंचार नियामक कोनाटेल ने बुधवार को ‘सीएनएन एन एस्पनॉल’ (CNN en Español ) चैनल का प्रसारण बंद किए जाने की घोषणा की। इसके कुछ ही मिनट्स बाद कुछ केबल प्रदाताओं ने चैनल का प्रसारण बंद कर दिया।
सीएनएन ने लाइव टेलिविजन पर एक स्कूली छात्र द्वारा स्कूलों की समस्याएं बताने और भूख के कारण स्कूलों में विद्यार्थियों के बेहोश होने संबंधी रिपोर्ट दिखाई थी, जिससे नाराज होकर वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने चैनल पर छात्र के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया था और पिछले हफ्ते सीएनएन को वेनेजुएला से बाहर चले जाने को कहा था।
जारी किए एक आधिकारिक बयान में कहा गया था कि सीएनएन सरकार को बदनाम कर रहा है और सच को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है। वेनेजुएला और उसके संस्थानों की संप्रभुता के खिलाफ चैनल उकसाऊ प्रसारण कर रहा है और इस वजह से एहतियाती कदम उठाते हुए देश की सीमा के अंदर चैनल का प्रसारण निलंबित करने का आदेश देता है।
दरअसल चैनल ने इसके अलावा सरकार के विरोध में कई रिपोर्ट्स का प्रसारण किया, जिसमें से एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया था कि वेनेजुएला का पासपोर्ट और वीजा इराकी दूतावास में अवैध रूप से बेचे जा रहे हैं। खबरों की मानें तो इन्हीं वजह से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के नेतृत्व वाली सरकार चैनल से खासा नाराज है और इसी वजह से अब चैनल पर ये गाज गिरी है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स