होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ टीवी पत्रकार वाशिंद्र मिश्र रिलॉन्च करेंगे ये नेशनल न्यूज चैनल

वरिष्ठ टीवी पत्रकार वाशिंद्र मिश्र रिलॉन्च करेंगे ये नेशनल न्यूज चैनल

वरिष्ठ टीवी पत्रकार वाशिंद्र मिश्र एक बार फिर से टीवी पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय तौर पर दिखेंगे...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

वरिष्ठ टीवी पत्रकार वाशिंद्र मिश्र एक बार फिर से टीवी पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय तौर पर दिखेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, उनके नेतृत्व में ‘जनत्रंत’ टीवी रिलॉन्च किया जा रहा है। बताया गया है कि ये नेशनल चैनल का फोकस मुख्य तौर पर नॉर्थ इंडिया पर रहेगा। चैनल ट्रेडिशनल जर्नलिज्म की राह पर चलेगा। चैनल के डिजिटल विंग यानी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी लगातार अपडेशन किया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चैनल 15 जनवरी को रिलॉन्च होगा। रिक्रूटमेंट का काम भी अंतिम चरण में है।

गौरतलब है कि 2018 में ‘नेटवर्क18’ मीडिया समूह से इस्तीफा देने के बाद से ये कयास थे कि वाशिंद्र मिश्र किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि करीब एक साल तक ‘नेटवर्क 18’ में अपना योगदान देने के बाद वासिन्द्र मिश्र ने मई 2018 में इस्तीफा दे दिया है। वे कंसल्टिंग एडिटर के तौर पर समूह के साथ जुड़े हुए थे। जून, 2017 में नेटवर्क18 समूह का हिस्सा बने वासिन्द्र मिश्र जी मीडिया से इस्तीफा देकर यहां पहुंचे थे। तब जी मीडिया में वे रीजनल चैनलों के पॉलिटकल एडिटर थे। उन्हें अप्रैल, 2017 में इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, क्योंकि इसके पहले तक वे समूह के रीजनल चैनल ‘इंडिया 24X7’ (India 24x7) के एडिटर की कमान संभाले हुए थे। वे ‘जी न्यूज यूपी/उत्तराखंड’ में भी एडिटर की भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने ‘जी न्यूज’ में अपनी पारी का आगाज अप्रैल, 2003 में किया था। नवंबर, 2008 तक वे इस चैनल से लखनऊ में बतौर ब्यूरो चीफ जुड़े हुए थे।

वहीं जी मीडिया के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्री में लगभग तीन वर्षों तक काम किया है, जहां वे अगस्त, 2000 से अप्रैल, 2003 तक न्यूज व करेंट अफेयर्स के कंटेंट हेड रहे थे। वे लगभग 30 वर्षों से पत्रिकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें टेलिविजन इंडस्ट्री में 18 वर्षों और प्रिंट इंडस्ट्री में 12 सालों का अनुभव है।

 


टैग्स वाशिंद्र मिश्र
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

15 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

15 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

15 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

21 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago