होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE मीडिया में वासिन्द्र मिश्रा को मिली अब ये नई जिम्मेदारी...
ZEE मीडिया में वासिन्द्र मिश्रा को मिली अब ये नई जिम्मेदारी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जी मीडिया समूह के रीजनल चैनल ‘इंडिया 24X7’ (India 24x7) की जिम्मेदारी संभाल रहे वासिन्द्र मिश्रा को समूह ने नई जिम्मेदारी दे दी है। अब उन्हें जी समूह के सभी रीजनल चैनलों का पॉलिटकल एडिटर बनाया गया है। वे अब सीधे जी समूह के सभी री
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जी मीडिया समूह के रीजनल चैनल ‘इंडिया 24X7’ (India 24x7) की जिम्मेदारी संभाल रहे वासिन्द्र मिश्रा को समूह ने नई जिम्मेदारी दे दी है। अब उन्हें जी समूह के सभी रीजनल चैनलों का पॉलिटकल एडिटर बनाया गया है। वे अब सीधे जी समूह के सभी रीजनल चैनलों के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर जगदीश चंद्रा को ही रिपोर्ट करेंगे।
ये भी पढ़ें: ZEE समूह के चैनल INDIA 24×7 को मिला नया चेहरा, आसीत को कमान…
बता दें कि वासिन्द्र मिश्रा ‘इंडिया 24X7’ से पहले ‘जी न्यूज यूपी/उत्तराखंड’ में एडिटर की भूमिका निभा रहे थे, साथ ही न्यूज ऑपरेशंस की जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधों पर थीं। उन्होंने ‘जी न्यूज’ में अपनी पारी का आगाज अप्रैल, 2003 में किया था। नवंबर, 2008 तक वे इस चैनल से लखनऊ में बतौर ब्यूरो चीफ जुड़े रहे। जी मीडिया समूह के दौरान उन्होंने पचास से भी राजनेताओं और विभिन्न क्षेत्र के दिग्गजों का इंटरव्यू किया, जिनमें राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह यादव, मायावती, शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह, गोविंदाचार्य, एस.वाई. कुरैशी, आर.के. यादव, के.पी.एस. गिल, गिरिजा व्यास, ममता शर्मा, शोभा ओझा, शरद यादव, तारिक अनवर, उमा भारती, बीसी खंडूरी, हरीश रावत आदि शामिल हैं।
जी मीडिया से जुड़ने से पहले उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्री में लगभग तीन सालों तक काम किया है। यहां वे अगस्त, 2000 से अप्रैल, 2003 तक न्यूज व करेंट अफेयर्स के कंटेंट हेड रहे।
वे लगभग 28 सालों से पत्रिकारिता में सक्रिय हैं। उन्हें टेलिविजन इंड्स्ट्री में 16 सालों और प्रिंट इंडस्ट्री में 12 सालों का अनुभव है। लखनऊ यूनिवर्सिटी से उच्च स्तरीय तालीम हासिल करने वाले वासिन्द्र ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत ‘प्रभात खबर’ से की। उन्होंने 1988 से 1989 तक रांची में चीफ रिपोर्टर के पद पर काम किया। इसके बाद नवंबर, 1989 को वे अमर उजाला के लखनऊ एडिशन के साथ जुड़ गए और यहां बतौर सीनियर कॉरेस्पोंडेंट रहते हुए उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों और राज्यों में कई पॉलिटिकल रैलियां और कार्यक्रम कवर किए। फरवरी, 1995 में वे अमर उजाला से अलग हो गए और अंग्रेजी दैनिक ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ से बतौर स्टाफ राइटर जुड़ गए और अप्रैल, 1997 तक वे यहां रहे।
उन्होंने सिटी कोऑर्टिनेटर के तौर पर हिन्दुस्तान टाइम्स के लिए अप्रैल, 1997 से मई, 1999 तक काम किया।
समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स