होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरुण कुमार ने इंटरनैशनल मीडिया समूह संग शुरू की नई पारी...
वरुण कुमार ने इंटरनैशनल मीडिया समूह संग शुरू की नई पारी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिन्दुस्तान की वेबसाइट को दो साल तक सेवाएं देने के बाद वरुण कुमार ने चीन के अलीबाबा ग्रुप का UC News जॉइन कर लिया है। यहां उन्हें मैनेजर (कंटेंट ऑपरेशन्स) बनाया गया है। हिन्दुस्तान में वे सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर के पद पर काम कर रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिन्दुस्तान की वेबसाइट को दो साल तक सेवाएं देने के बाद वरुण कुमार ने चीन के अलीबाबा ग्रुप का UC News जॉइन कर लिया है। यहां उन्हें मैनेजर (कंटेंट ऑपरेशन्स) बनाया गया है। हिन्दुस्तान में वे सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर के पद पर काम कर रहे थे।
इससे पहले वे अमर उजाला में भी एक साल तक सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे।
वे स्टार न्यूज़ और बाद में एबीपी न्यूज़ की वेबसाइट लॉन्चिंग टीम का भी हिस्सा रहे। यहां उन्होंने करीब साढ़े तीन साल तक काम किया।
इससे पहले उन्होंने करीब 7 साल रिपोर्टिंग भी की है। उन्होंने साढ़े तीन साल न्यूज़-24 में काम किया जहां अजीत अंजुम के दिशा निर्देशन में उन्होंने कई बड़ी खबरें ब्रेक कीं। बाहुबली विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ भी एक बड़ी स्टोरी की। इस मामले में गुड्डू को जेल भी जाना पड़ा था।
इससे पहले वरुण ने एस-1 और राष्ट्रीय सहारा में भी किम किया था। 2003 में उन्होंने अमर उजाला में रह कर प्रसार और विज्ञापन विभाग की भी बारीकियां सीखीं। वरुण को प्रसार, विज्ञापन, संपादकीय के साथ साथ अखबार, टीवी, डिजिटल का अनुभव है और अब मार्केट के बदलते स्वरूप को देखते हुए उन्होंने UC News का रुख किया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स