होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘ईटीवी-यूपी/उत्तराखंड’ ने बदला अपना रंग-रूप, अब लाया ये नए शोज...
‘ईटीवी-यूपी/उत्तराखंड’ ने बदला अपना रंग-रूप, अब लाया ये नए शोज...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी रीजनल न्यूज चैनल ‘ईटीवी-उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड’ (ETV – Uttar Pradesh/Uttarakhand) को एक नई दिशा देने के लिए पिछले कुछ हफ्तों से चैनल में बदलाव किए जा रहे हैं। इस कवायद में एक तरफ जहां कुछ नए शोज शुरू किए गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ चैनल
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी रीजनल न्यूज चैनल ‘ईटीवी-उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड’ (ETV – Uttar Pradesh/Uttarakhand) को एक नई दिशा देने के लिए पिछले कुछ हफ्तों से चैनल में बदलाव किए जा रहे हैं। इस कवायद में एक तरफ जहां कुछ नए शोज शुरू किए गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ चैनल पर कुछ एंकर्स को भी इंट्रोड्यूस किया गया है। चैनल पर जोश और उत्साह लाने के लिए इसकी पैकेजिंग में भी बदलाव किया गया है।
कुल मिलाकर देखें तो, चैनल को एक नई दिशा व दर्शकों को बेहतरीन अनुभव देने के लिए इस महीने के अंत तक चैनल के कंटेंट, फॉर्मेट और प्रजेंटेशन में बदलाव किए गए हैं।
वहीं इस कवायद के तहत चैनल पर पहला प्राइम टाइम शो 7 बजे से शुरू किया गया है, जिसे सोमवार से शुक्रवार शाम 7 बजे से दिखाया जा रहा है। इस शो को प्रीती रघुनंदन होस्ट कर रही हैं। इस शो में फटाफट खबरों का प्रसारण किया जाता है, जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की उन महत्वपूर्ण खबरों को दिखाया जाता है, जो दर्शकों पर सीधा प्रभाव डालती हैं।
वहीं रात 8 बजे से डिबेट शो ‘कह कर ही मानेंगे’ (Kah Kar Hi Maanenge) शुरू किया गया है, जिसे टीवी जर्नलिस्ट प्रतीक त्रिवेदी होस्ट कर रहे हैं। सोमवार से शुक्रवार प्रसारित होने वाले इस शो में महत्वपूर्ण मुद्दों पर डिबेट होती है।
वहीं 30 जनवरी से एक नया डिबेट शो ‘टक्कर’ शुरू हुआ है, जिसे तेजतर्रार टीवी एंकर अमीष देवगन होस्ट करेंगे और यह सोमवार से शुक्रवार प्रसारित होगा। इस शो में ऐसे कठिन सवालों को उठाया जाएगा, जिसका जवाब प्रभावशाली और जिम्मेदार व्यक्ति देगा।
बता दें कि अपने नए रंग-रूप और शो को बढ़ावा देने के लिए, चैनल जल्द ही राज्य भर में मल्टी मीडिया अभियान शुरू करेगी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स