होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने शुरू की यह मैगजीन

...इस मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने शुरू की यह मैगजीन

<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;"><img class="alignright wp-image-35241 " src="http://samachar4media.com/wp-content/uploads/2017/02/AIBM-300x188.png" alt="AIBM" width="298" height="187" />मीडिया इंडिया ग्रुप (Media India Group) के साथ मिलकर 'द एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

मीडिया इंडिया ग्रुप (Media India Group) के साथ मिलकर 'द एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (AAI) ने ‘एयरपोर्ट इंडिया बिजनेस मैगजीन’ (AIBM) लॉन्‍च कर दी है।

यह मैगजीन तेजी से बढते हुए नागरिक विमानन (civil aviation) और देश के इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर बिजनेस के बारे में होगी और इसमें नागरिक विमानन से जुड़े कई तरह के कंटेंट जैसे रिपोर्ट्स, विश्‍लेषण और प्रमुख हस्तियों के इंटरव्‍यू भी शामिल होंगे।

केंद्रीय उड्डयन मंत्री अशोक गजापति गुरुवार को दिल्‍ली में आयोजित एक समारोह में इस मैगजीन को लॉन्‍च किया। कार्यक्रम में नागरिक विमानन इंडस्‍ट्री से जुड़े कई दिग्‍गज भी शामिल हुए।

अशोक गजापति का कहना था कि पिछले वर्षों में भारतीय विमानन इंडस्‍ट्री ने काफी तरक्‍की की है और एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा देश की पहली ऐसी मैगजीन को लॉन्‍च करना काफी अच्‍छा कदम है जो सिर्फ इसी इंडस्‍ट्री से जुड़ी होगी।

भारतीय उड्डयन के क्षेत्र में नवीनतम जानकारियों से युक्‍त यह मैगजीन 84 पेज की होगी और इसे एक आकर्षक व यू‍रोपियन लुक दिया जाएगा और यह त्रैमासिक (every quarter) रूप से प्रकाशित होगी। इसकी 75000 कॉपी छापी जाएंगी और यह एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा न सिर्फ देश भर के एयरपोर्ट पर बांटी जाएगी बल्कि इसे विभिन्‍न प्रोफेशनल्‍स को भी दिया जाएगा ताकि उन्‍हें इस सेक्‍टर से जुड़ी विश्‍वसनीय और नवीनतम जानकारी मिल सके। प्रमुख सरकारी विभागों और कॉरपोरेट क्षेत्र को भेजने के अलावा यह खासतौर पर उन लोगों को उपलब्‍ध कराई जाएगी जो नागरिक विमानन के बिजनेस से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा इसे प्रमुख बिजनेस शो और ऐसी मीटिंग में भी रखा जाएगा जहां पर नागरिक विमानन चर्चा का प्रमुख केंद्र होगा। कुछ महीनों के अंदर ही यह मैगजीन अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर वितरित होनी शुरू हो जाएगी। इसे यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में खासतौर से भेजा जाएगा जो नागरिक विमानन के क्षेत्र में प्रमुख केंद्र हैं।

वहीं मीडिया इंडिया ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्‍टर रणवीर नायर ने कहा कि नागरिक विमानन सेक्‍टर काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में इससे जुड़ी खबरों के लिए इस तरह की मैगजीन की जरूरत थी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

9 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

9 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

9 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

9 hours ago