होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कब, कैसे, किस चैनल की बढ़ गई दर्शक संख्या, जानें यहां...
कब, कैसे, किस चैनल की बढ़ गई दर्शक संख्या, जानें यहां...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 फरवरी यानी बुधवार को केंद्र सरकार ने 2017-18 का बजट पेश किया, जिसे देखने के लिए अधिकांश संख्या में दर्शक अपने टेलिविजन से चिपके रहे। हालांकि इस वजह से हिंदी बिजनेस चैनलों के दर्शकों की संख्या 91 फीसदी बढ़ गई, जबकि अंग्रेजी न्यूज चैनलों के
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
1 फरवरी यानी बुधवार को केंद्र सरकार ने 2017-18 का बजट पेश किया, जिसे देखने के लिए अधिकांश संख्या में दर्शक अपने टेलिविजन से चिपके रहे। हालांकि इस वजह से हिंदी बिजनेस चैनलों के दर्शकों की संख्या 91 फीसदी बढ़ गई, जबकि अंग्रेजी न्यूज चैनलों के दर्शकों की संख्या सिर्फ 45 फीसदी ही बढ़ी।
साल 2017 के 5वें हफ्ते के दौरान टेलिविजन रेटिंग एजेंसी ‘बार्क’ (BARC) ने जो आंकड़े जारी किए, उसके मुताबिक, अंग्रेजी बिजनेस चैनलों के दर्शकों की संख्या पिछले चार हफ्तों की औसतन रेटिंग से 5.5 गुना तक बढ़ी, यानी यह चार हफ्तों की औसतन रेटिंग 109 इम्प्रेशंस (impressions 000s) से बढ़कर पांचवें हफ्ते में 595 इम्प्रेशंस (impressions 000s) हो गई है।
देखा गया कि जब उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले एनडीटीवी 24x7 (NDTV 24x7) पर अखिलेश यादव का इंटरव्यू प्रसारित किया, तब चैनल के दर्शकों की संख्या में तीन गुना इजाफा दर्ज किया गया। जारी की गई रेटिंग के मुताबिक, सोमवार (30 जनवरी) को (20:33 बजे से 20:55 बजे तक) जब इंटरव्यू का प्रसारण किया गया, तो इसके दर्शकों की संख्या बढ़कर 1.1 इम्प्रेशंस (impressions 000s) दर्ज की गई, जबकि पिछले चार हफ्तों तक दर्शकों की औसतन रेटिंग 0.3 इम्प्रेशंस (impressions 000s) ही थी।
सोनी सिक्स (SD+HD) पर जब ऑस्ट्रेलियन ओपन के 18वें ग्रैंड स्लेम का फाइनल दिखाया गया, जिसमें स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने स्पेन के राफेल नडाल को हराकर 18वां ग्रैंडस्लैम का खिताब अपने नाम कर लिया था। तब चैनल के दर्शकों की संख्या पिछले चार हफ्तों की औसतन रेटिंग की तुलना में 6 गुना तक बढ़ गई। यानी चार हफ्तों की औसतन रेटिंग 64 इम्प्रेशंस (impressions 000s) से बढ़कर यह 395 इम्प्रेशंस (impressions 000s) हो गई।
वहीं जी कैफे (Zee Café) पर सोमवार (30 जनवरी) को मिस यूनिवर्स 2016 के प्रसारण के दौरान चैनल के दर्शकों की संख्या चार हफ्तों की औसतन रेटिंग से चार गुना बढ़कर 3.6 इम्प्रेशंस (impressions 000s) से 14.7 इम्प्रेशंस (impressions 000s) हो गई।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स