होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘अमर उजाला’ को अलविदा कह इस मंत्रालय से जुड़े पत्रकार उमा शंकर मिश्रा
‘अमर उजाला’ को अलविदा कह इस मंत्रालय से जुड़े पत्रकार उमा शंकर मिश्रा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी दैनिक ‘अमर उजाला’ के साथ पिछले कई सालों से जुड़े रहने वाले पत्रकार उमा शंकर मिश्रा ने अब यहां से अपने अनुभवों की गठरी समेट ली है और वह एक नए पड़ाव की ओर बढ़ चले हैं। उन्होंने विज्ञान प्रसार (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरक
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी दैनिक ‘अमर उजाला’ के साथ पिछले कई सालों से जुड़े रहने वाले पत्रकार उमा शंकर मिश्रा ने अब यहां से अपने अनुभवों की गठरी समेट ली है और वह एक नए पड़ाव की ओर बढ़ चले हैं। उन्होंने विज्ञान प्रसार (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार) में एक नई पारी की शुरुआत की है।
लगभग 12 सालों के अपने पत्रकारिता करियर में उमाशंकर ने अमर उजाला में साढ़े छह सालों का सफर तय किया। वे अमर उजाला के साथ अगस्त, 2010 में बतौर सीनियर सब एडिटर जुड़े थे। इससे पहले वे 'इंडियन फाउंडेशन फॉर रूरल डेवलपमेंट स्टडीज' (India Foundation For Rural Development Studies) में कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर कार्यरत थे। यहां उन्होंने 5 वर्षों तक अपनी सेंवाएं दी।
उमाशंकर ने दिल्ली के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज से जर्नलिज्म व मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट किया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स