होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / शिवसेना प्रमुख के मीडिया सलाहकार को मिली धमकी...
शिवसेना प्रमुख के मीडिया सलाहकार को मिली धमकी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मीडिया सलाहकार हर्षल प्रधान को वॉट्स ऐप पर मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। हर्षल प्रधान ने यह आरोप भाजपा सांसद किरीट सोमैया के पूर्व
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मीडिया सलाहकार हर्षल प्रधान को वॉट्स ऐप पर मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है।
हर्षल प्रधान ने यह आरोप भाजपा सांसद किरीट सोमैया के पूर्व निजी सहायक दयानंद नेने पर लगाया है।
शिकायत के मुताबिक, प्रधान ने वॉट्स ऐप ग्रुप के 'अलर्ट सिटीजन फोरम' में कहा था कि मतदाताओं को लुभाने के लिए सोमैया के वाहन से साड़ी और पैसे बांटे जा रहे हैं, जिसके बाद नेने ने इस पोस्ट पर आपत्ति जताई और पोस्ट किया, 'हषर्ल चलो हम एक बार लड़ते हैं, हम मरेंगे या मारेंगे, तुम्हारी पसंद की जगह और समय पर'। प्रधान ने अपनी शिकायत में यह बात दर्ज कराई है।
शिवाजी पार्क पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सोनवणे ने मीडिया को बताया कि इस शिकायत को भोईवाडा पुलिस थाने भेज दिया गया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स