होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जब पत्रकारों की दिवाली हुई 'काली'
जब पत्रकारों की दिवाली हुई 'काली'
दिवाली की रात दो पत्रकारों के लिए उस समय काली साबित हुई, जब वे...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
दिवाली की रात दो पत्रकारों के लिए उस समय काली साबित हुई,
जब वे बदमाशों का शिकार हो गए। दोनों मामले मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हैं। पहली
घटना 23 वर्षीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार आदित्य सिंह के साथ हुई। रचना नगर
में आदित्य को बाइक सवार लुटेरों ने अपना शिकार बनाया। पीड़ित आदित्य ने इस संबंध
में महाराणा प्रताप नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में आदित्य ने बताया कि शाम करीब बजे
जब वह रचना नगर अंडरपास के नज़दीक अपने किसी दोस्त से बात करते हुए पैदल जा रहे थे, तभी दो
बाइक सवार युवक पीछे से आए और उनका मोबाइल झपटकर फरार हो गए। आदित्य ने उन्हें
पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन असफल रहे। इसके बाद उन्होंने
पुलिस में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
दूसरी घटना 38 वर्षीय पत्रकार प्रवीण चित्रांश के साथ हुई।
सिल्वर स्टेट कॉलोनी निवासी प्रवीण दिवाली के मौके पर फूल खरीदने के लिए बाग़
सेवनिया थाने के अंतर्गत आने वाले फूल बाज़ार गए थे। उनके पास करीब 50 हजार रुपए थे।
प्रवीण के मुताबिक,
जब फूल खरीदने के बाद उन्होंने भुगतान करने के लिए जेब में हाथ डाला,
तो पाया कि उसमें पैसे नहीं है। गौर से देखने पर पता चला कि भीड़ का
फायदा उठाकर किसी ने उनकी जेब काट ली है। घबराए प्रवीण ने इसके बाद बाग़ सेवनिया
पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वैसे भोपाल में लुटेरों द्वारा पत्रकारों को निशाना बनाये
जाने का ये कोई पहला मामला नहीं है। कुछ वक़्त पहले वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द शीले के
साथ भी देर रात बीच सड़क पर रोककर लूटपाट की गई थी। शीले ने मदद के लिए 100 नंबर भी
डायल किया था,
लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची। इसके बाद राजधानी के पत्रकारों ने
वरिष्ठ अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी।
टैग्स पत्रकार लूट