होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE ग्रुप की हिस्सेदारी खरीदने की दौड़ में अब इन कंपनियों का नाम आया सामने
ZEE ग्रुप की हिस्सेदारी खरीदने की दौड़ में अब इन कंपनियों का नाम आया सामने
‘एस्सेल ग्रुप’ (Essel Group) के स्वामित्व वाली कंपनी 'जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) में हिस्सेदारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
इससे पहले जापान की ‘सोनी कॉरपोरेशन’ के साथ डॉ. सुभाष चंद्रा के नेतृत्व वाली 'जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ में 20 से 25 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदने को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन मूल्यांकन को लेकर दोनों एकमत नहीं हो सके और यह बातचीत बंद हो गई। अमेरिकी कंपनी कॉमकास्ट और कॉमकास्ट के पूर्व सीएफओ माइकेल एंजेलाकिस की अगुवाई वाली 4 अरब डॉलर की इन्वेस्टमेंट कंपनी एटेयरॉस भी इस होड़ में हैं और इस दिशा में कंसोर्टियम बनाने का रास्ता साफ हो गया है। गौरतलब है कि चंद्रा अपने प्रमोटर्स के 13000 करोड़ रुपए के कर्ज के भुगतान के लिए अपने कंपनी की हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में हैं।
टैग्स सुभाष चंद्रा एस्सेल ग्रुप जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड भारती एयरटेल सोनी कॉरपोरेशन