होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आशुतोष के इस ट्वीट से बिगड़ा मानक गुप्ता का मिजाज

आशुतोष के इस ट्वीट से बिगड़ा मानक गुप्ता का मिजाज

जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ पर हुए हमले को लेकर सियासत भी तेज हो गई...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ पर हुए हमले को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। ऊपरी तौर पर भले ही सब साथ-साथ होने की बात कर रहे हों, लेकिन अंदरखाने एक-दूसरे को ज़मीन खोदने में लगे हैं। कोई यह साबित करने में जुटा है कि जो कुछ हुआ, उसके लिए भाजपा ज़िम्मेदार है जबकि कोई कांग्रेस की नीतियों को कुसूरवार बता रहा है। केवल आम जनता या नेता ही नहीं, पत्रकार भी कुछ ऐसी ही बहस में उलझे हैं।

अल्पावधि के लिए सियासत का रुख करने वाले वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष के एक ट्वीट पर ‘न्यूज़24’ के एंकर मानक गुप्ता ने कड़ा एतराज जताया है। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है, जब आशुतोष किसी दूसरे पत्रकार के निशाने पर हैं। उनके ट्वीट अक्सर ऐसा माहौल निर्मित करते रहते हैं। ‘आजतक’ के वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना और आशुतोष के बीच भी कई बार लंबी बहस छिड़ चुकी है।

दरअसल, आशुतोष ने पुलवामा हमले को लेकर एक सियासी ट्वीट किया। उन्होंने अपनी वेबसाइट ‘सत्यहिंदी’ पर प्रकाशित एक लेख का लिंक शेयर करते हुए लिखा ‘वाजपेयी सरकार की एक ग़लती का ख़ामियाज़ा बीस साल से भुगत रहा है देश। ख़ूंख़ार आतंकी मसूद अज़हर को नहीं छोड़ा होता तो संसद पर हमला नहीं होता, पुलवामा में 44 जवान नहीं मरते’। उन्होंने अपने इस ट्वीट में भाजपा और संघ को भी टैग किया। मानक को आशुतोष की यह गलती गिनाने की आदत नागवार गुजरी और उन्होंने तुरंत इस पर एतराज जताया। मानक ने ट्वीट किया, ‘1) आप वाजपेयी जी की जगह होते तो मसूद अज़हर को नहीं छोड़ते....176 यात्रियों को क़ुर्बान कर देते? 2) आपको कैसे पता अगर मसूद न छूटता तो संसद पर हमला न होता....44 जवान न मरते...!!!! वही काम 26/11 की तरह लश्कर या कोई और संगठन क्यों नहीं कर सकता था’?

 

मानक के इस जवाबी ट्वीट को ट्विटर यूजर्स ने काफी पसंद किया। इसे चार हजार से ज्यादा बार न केवल रीट्वीट किया गया, बल्कि कमेंट भी थोक के भाव आये और अधिकांश कमेंट में आशुतोष को निशाना बनाया गया। कुछ यूजर्स तो आशुतोष के विरोध में इतना आगे बढ़ गए कि उनके खिलाफ अपशब्द तक इस्तेमाल कर डाले। शायद आशुतोष भी इसका आभास हो गया होगा कि उन्होंने मधुमक्खी के छत्ते में हाथ डाल दिया है, इसलिए उन्होंने बात को वहीं ख़त्म कर दिया और मानक के जवाब का कोई जवाब नहीं दिया।

वैसे, मानक गुप्ता केवल आशुतोष के ट्वीट को लेकर ही खफा नहीं हैं, बल्कि कश्मीरी छात्रों के कथित उत्पीड़न के विरोध में आवाज उठाने वालों के रवैये से भी नाराज़ हैं। यह नाराज़गी उनके एक ट्वीट में झलकी है। पुलवामा हमले के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से कश्मीरी छात्रों को निशाना बनाये जाने की फर्जी ख़बरें सामने आ रहीं हैं। जिसका सोशल मीडिया पर कुछ पत्रकारों ने विरोध किया है। इसी के जवाब में मानक ने एक खबर का लिंक शेयर करते हुए लिखा है ‘उत्तराखंड में एक कश्मीरी छात्र ने आतंकी के लिए Whatsapp स्टेटस लगाया था - “अल्लाह आपकी शहादत क़बूल करे”...!! #KashmiriStudents के हरैस्मेंट पर सब निकल आए हैं। बिलकुल ग़लत है....पर इन छात्रों को कोई नहीं समझा रहा कि अपने देश के ज़ख़्म पर नमक न छिड़कें।’


टैग्स मानक गुप्ता आशुतोष
सम्बंधित खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

25 minutes ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

3 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

25 minutes ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

6 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

6 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

3 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago