होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TV Today कुछ यूं पुरानी नींव पर खड़ी करेगा 'नई दीवार'...
TV Today कुछ यूं पुरानी नींव पर खड़ी करेगा 'नई दीवार'...
सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने 'टीवी टुडे नेटवर्क' (TV Today Network) को...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने 'टीवी टुडे नेटवर्क' (TV Today Network) को टीवी चैनल 'बिजनेस टुडे' (Business Today) का नाम और लोगो 'आजतक एचडी' (Aaj Tak HD) में परिवर्तित करने की मंजूरी प्रदान कर दी है।
इस बारे में 'टीवी टुडे नेटवर्क' ने 'बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज' को पत्र लिखकर सूचना दी है। पत्र में कहा गया है कि 'आजतक एचडी' चैनल को लॉन्च करने से पूर्व स्टॉक एक्सचेंज को भी इस बारे में सूचित कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि 'टीवी टुडे नेटवर्क' ने 12 अक्टूबर 2017 को एमआईबी से इसकी मंजूरी मांगी थी।
मिली जानकारी के मुताबिक, इस मंजूरी के बाद न सिर्फ चैनल का नाम और लोगो बदल जाएगा बल्कि एसडी से एचडी में परिवर्तन के साथ ही इसकी भाषा भी अंग्रेजी से हिन्दी हो जाएगी। इसके साथ ही एमआईबी ने 'इंडिया टुडे ग्रुप' के सीईओ विवेक खन्ना की नियुक्ति को भी मंजूरी प्रदान कर दी है। खन्ना ने पिछले साल नवंबर में यह पदभार संभाला था।
टैग्स टीवी टुडे नेटवर्क