होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TV Today नेटवर्क ने किया नया प्रयोग, दर्शकों के लिए इस तरह है खास...

TV Today नेटवर्क ने किया नया प्रयोग, दर्शकों के लिए इस तरह है खास...

‘टीवी टुडे नेटवर्क’ ने अपनी तरह का पहला प्रयोग किया है, जो दर्शकों के लिए...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

‘टीवी टुडे नेटवर्क’ (TV Today Network) ने देश का पहला हिंदी एचडी न्यूज चैनल ‘आजतक एचडी’ (AajTak HD) लॉन्च किया है। यह चैनल अपने एसडी (Standard Deifnition) चैनल से पूरी तरह अलग होगा, क्योंकि इसमें खास स्टोरीज दिखाई जाएंगी। इसके अलावा इसमें ब्रेक कम होंगे।

दरअसल, आजकल न्यूज चैनलों पर विज्ञापनों की भरमार रहती है। 'टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (TRAI) की रिपोर्ट के अनुसार, प्राइम टाइम में एक घंटे के दौरान विभिन्न न्यूज चैनल 12 से 25 मिनट तक विज्ञापन दिखाते हैं। ऐसे में आजतक एचडी चैनल पर ऐड ब्रेक कम और ज्यादा खबरें मिलने से दर्शकों को एक प्रीमियम अनुभव होगा। आजतक एचडी भारत में शुरुआती तौर पर सिर्फ टाटा स्काई (चैनल नंबर 508) पर उपलब्ध होगा और बाद में इसे अन्य प्लेटफॉर्म पर मुहैया करवाया जाएगा। इस चैनल पर बिजनेस, बॉलिवुड तथा अंतरराष्ट्रीय खबरों से जुड़ी एक्सक्लूसिव प्रोग्रामिंग और स्पेशल फीचर रहेंगे।  

इंडिया टुडे समूह के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी ने कहा,‘देश के पहले हिंदी एचडी न्यूज चैनल आजतक एचडी की शुरुआत की घोषणा करते हुए हमें गर्व हो रहा है। इंडिया टुडे समूह भविष्य को अपनाने में सबसे आगे रहता है और एचडी, टेलीविजन का भविष्य है। अक्टूबर 2000 में शुरुआत से अब तक की एक रोमांचक यात्रा हमने पूरी की है और अब हम 25 करोड़ से ज्यादा के लगातर बढ़ती दर्शक संख्या तक पहुंच चुके हैं। आजतक हिंदी एचडी चैनल अपने दर्शकों को बेहतरीन गुणवत्तायुक्त प्रोग्रामिंग प्रदान कर बेस्ट वैल्यू और व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। आजतक ‘सबसे तेज’ तो है ही, अब आजतक एचडी ‘सबसे ज्यादा’ भी हो जाएगा। हम टीवी न्यूज देखने के अगले स्तर में आपका स्वागत करते हैं।’ 

वहीं, इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने कहा, ‘आजतक में आपका अटूट विश्वास साल दर साल बढ़ता रहा है, इसीलिए ये हमारी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम हमेशा सबसे तेज़ रहें और साथ ही साथ आपको रखें हमेशा सबसे आगे। हम आशा करते हैं कि आपको हमारी नयी पेशकश ‘सबसे तेज़, सबसे ज़्यादा’ पसंद आएगी।’


टैग्स टीवी टुडे नेटवर्क आजतक एचडी
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

11 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

12 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

11 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

20 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

17 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

22 hours ago