होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'टीवी टुडे नेटवर्क' ने की ये दो अहम नियुक्तियां...
'टीवी टुडे नेटवर्क' ने की ये दो अहम नियुक्तियां...
सामाचर4मीडिया ब्यूरो ।। टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) ने डॉ. पुनीत जैन को प्रमोट किया है। उन्हें समूह के कॉरपोरेट मामलों के मुख्य अधिकारी (Group Chief Corporate Affairs Officer) की जिम्मेदारी दी गई है। वे इस पद पर 28 फरवरी, 2017 से अपना कार्यभार संभ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
सामाचर4मीडिया ब्यूरो ।।
टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) ने डॉ. पुनीत जैन को प्रमोट किया है। उन्हें समूह के कॉरपोरेट मामलों के मुख्य अधिकारी (Group Chief Corporate Affairs Officer) की जिम्मेदारी दी गई है। वे इस पद पर 28 फरवरी, 2017 से अपना कार्यभार संभाल लेंगे।
इसके साथ ही वे ग्रुप चीफ लॉ (Group Chief Law) और कम्लायंस ऑफिसर (Compliance Officer) के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के संभालेते रहेंगे। वे पिछले दो दशक से भी ज्यादा समय से इंडिया टुडे ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं।
टीवी टुडे ने कहा, ‘अपनी नई भूमिका में डॉ. जैन पूरे ग्रुप के कानून मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे और सभी स्टेक होल्डर्स और एक्सटर्नल अथॉरिटीज (including statutory, regulatory and compliance bodies) के साथ कॉर्पोरेट अफेयर्स के मामलों पर बातचीत करेंगे।’
जैन के प्रमोशन के साथ-साथ टीवी टुडे ने कंपनी सेक्रेट्री के रूप में आशीष सभरवाल को नियुक्त करने की भी घोषणा की है। सभरवाल को 17 सालों का अनुभव है और वे सीनियर कॉरपोरेट प्रफेशनल है।
वे इससे पहले ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी HEG Ltd. के साथ बतौर कंपनी सेक्रेट्री और कम्प्लायंस ऑफिसर जुड़े हुए थे। वे फिलहाल अपना कार्यभार 1 मार्च संभालेंगे। ये दोनों ही फैसले नई दिल्ली 9 फरवरी को हुई बोर्ड मीटिंग में लिए गए।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स