होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पढ़िए, क्यों सोशल मीडिया के टारगेट पर आ गई ये महिला टीवी एंकर
पढ़िए, क्यों सोशल मीडिया के टारगेट पर आ गई ये महिला टीवी एंकर
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। न्यूज टेलिकास्ट करने से पहले एंकर्स अपने पहनावे, मेकअप और हर छोटी से छोटी चीजों का विशेष ध्यान रखते हैं, लेकिन क्या हो जब वे ऐसा न करें। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें एक टीवी महिला एंकर ने अपने कपड़ो पर ध्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
न्यूज टेलिकास्ट करने से पहले एंकर्स अपने पहनावे, मेकअप और हर छोटी से छोटी चीजों का विशेष ध्यान रखते हैं, लेकिन क्या हो जब वे ऐसा न करें। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें एक टीवी महिला एंकर ने अपने कपड़ो पर ध्यान नहीं दिया और वह सोशल मीडिया पर मजाक का पात्र बन गई।
बेंगलुरु के रीजनल न्यूज चैनल ‘टीवी9’ की एंकर को अपनी टी-शर्ट की वजह से अब शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। खबरों का प्रसारण करते समय इस महिला न्यूज एंकर ने एक ऐसी टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर अभद्र भाषा से भरा एक स्लोगन लिखा था जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। इस स्लोगन में अंग्रेजी भाषा में लिखा है- 'shut the fuck up'
जैसे ही एक शख्स की नजर इस पर पड़ी तो उसने एंकर की फोटो खींचकर उसे ट्विटर पर पोस्ट कर दिया और लिखा कि बेंगलुरु के एक लोकल न्यूज टीवी एंकर अपनी टी-शर्ट को चेक करना भूल गई। इस पोस्ट को अब तक 10 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं यह तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
Local Indian TV news anchor forgets to check her T-shirt before going on show. pic.twitter.com/PjTwCQNxuW
— Mr. Drinks On Me (@Mr_DrinksOnMe) August 27, 2016
#TV9 anchor greets #Kannada viewers in a very splendid t-shirt #Kannadanews #Bengaluru pic.twitter.com/1mFuZlzszv — Shamanth Gowda (@shamant18) August 26, 2016
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स