होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज चैनल के पत्रकार पर जानलेवा हमला, पहले बेेटे को बनाया था निशाना
न्यूज चैनल के पत्रकार पर जानलेवा हमला, पहले बेेटे को बनाया था निशाना
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। एक टीवी न्यूज चैनल के वरिष्ठ पत्रकार पर नशीला पदार्थ बेचने एक गिरोह ने चाकुओं से हमला कर दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना रविवार सुबह की है। तमिल टीवी चैनल पॉलिमर टीवी में कार्यरत 46 साल
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एक टीवी न्यूज चैनल के वरिष्ठ पत्रकार पर नशीला पदार्थ बेचने एक गिरोह ने चाकुओं से हमला कर दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना रविवार सुबह की है। तमिल टीवी चैनल पॉलिमर टीवी में कार्यरत 46 साल के पत्रकार आर. चंद्रन पर चार लोगों ने उस वक्त हमला कर दिया, जब वे पीएंडटी नगर में अपने मकान के पास की एक दुकान से दूध खरीद रहे थे।
पुलिस ने बताया कि पत्रकार आर. चंद्रन पर यह हमला इसलिए किया गया क्योंकि गिरोह को लगा कि इलाके में गांजा बेचने को लेकर पत्रकार ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने फिलहाल गिरोह के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
पत्रकार चंद्रन को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके कंधे, पांव और पेट में चाकू लगने की वजह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने बताया कि गिरोह ने एक साल पहले पत्रकार के बेटे पर यह सोच कर हमला किया था कि इलाके में अवैध रूप से गांजा बेचने को लेकर पुलिस में की गई शिकायत के लिए चंद्रन ही जिम्मेदार हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स