होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी ने स्टूडेंट्स को बताया- कैसे बनें सफल पत्रकार...

टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी ने स्टूडेंट्स को बताया- कैसे बनें सफल पत्रकार...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘महिलाओं के लिए मीडिया में बहुत चुनौतियां हैं और यह उन पर निर्भर करता है कि उनका अपने लक्ष्य के प्रति कितना जुनून है और अपनी बातें कितने आत्मविश्वास से रख सकती हैं।’ एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में ये बात कही इंडिया न्यूज की जानी-मानी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

‘महिलाओं के लिए मीडिया में बहुत चुनौतियां हैं और यह उन पर निर्भर करता है कि उनका अपने लक्ष्य के प्रति कितना जुनून है और अपनी बातें कितने आत्मविश्वास से रख सकती हैं।’ एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में ये बात कही इंडिया न्यूज की जानी-मानी एंकर और मीडिया जगत के प्रतिष्ठित अवार्ड रामनाथ गोयनका पुरुस्कार से सम्मानित चित्रा त्रिपाठी ने।

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नोएडा परिसर में सत्रारंभ समारोह 2016 के दूसरे सत्र में इंडिया न्यूज की जानी-मानी महिला एंकर प्राप्त चित्रा त्रिपाठी ने बतौर मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। सत्र में चर्चा का प्रमुख विषय 'महिला मुद्दों की पत्रकारिता' रहा।

चित्रा त्रिपाठी ने बताया कि महिलाओं से जुड़े हुए मुद्दों पर कैसे पत्रकारिता करें। उन्होंने कहा कि महिला मुद्दों की पत्रकारिता करते समय उनकी गरिमा को ध्यान में रखना भी आवश्यक है। इसके लिए कुछ दिशा-निर्देश दिए गए हैं उनका पालन करें।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि एक महिला पत्रकार को क्षेत्र में जाकर पत्रकारिता करने पर किन-किन चुनौतियों से रूबरू होना पड़ता है और उनका सामना कैसे करें।

छात्रो-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए मीडिया में बहुत चुनौतियां हैं, यह आप पर निर्भर करता है कि आपका अपने लक्ष्य के प्रति कितना जुनून है और आप अपनी बातें कितने आत्मविश्वास से रख सकती हैं। उन्होंने कई उदाहरणों के जरिए बताया कि एक महिला होने के चलते उन्हें भी कई बार किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पर महिलाओं को अपने लिए खुद ही आवाज उठानी होगी और चुनौतियों से पार जाना होगा। चित्रा ने कहा कि अगर आप अपनी क्षमताओं के बल पर कुछ अच्छा करते हैं, तो फिर आप समाज के बंधनों को तोड़ते हैं और आपको इसके लिए प्रोत्साहन भी मिलता है। इसलिए बस सकारात्मकता के साथ अपने काम को अंजाम देने में हिचकने की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि मीडिया में अवसर कभी भी मिल सकते हैं अतः अवसरों को भुनाने का प्रयास करें। अगर आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करनी है तो शीशे के सामने खड़े होकर खबरों को पढ़ें। उन्होंने कहा कि एक पत्रकार को अखबारों का प्रथम पृष्ठ और संपादकीय पेज जरूर पढ़ना चाहिए और उस पर विचार भी करना चाहिए।

चित्रा ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जिस तरह अरुणिमा शर्मा ने अपने दोनों पैरों को खो देने के बावजूद माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल और दुनिया के सामने एक मिसाल बन गई, वही हौसला आप लोगों में भी होना चाहिए।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

3 hours ago

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

4 hours ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

8 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

8 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

8 hours ago


बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

7 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

8 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

8 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

3 hours ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

9 hours ago