होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NDTV ने छोड़ दिया साथ पर अपने दम पर लड़ा पत्रकार, 6 साल बाद हुआ बरी...
NDTV ने छोड़ दिया साथ पर अपने दम पर लड़ा पत्रकार, 6 साल बाद हुआ बरी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) के टीवी करेपॉन्डेंट शब्बीर अहमद को छह साल बाद आपराधिक मानहानि (criminal defamation) मामले से बरी कर दिया गया है। टूजी घोटाला (2G scam) मामले में सीबीआई छापे की खबर की रिपोर्टिंग
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) के टीवी करेपॉन्डेंट शब्बीर अहमद को छह साल बाद आपराधिक मानहानि (criminal defamation) मामले से बरी कर दिया गया है। टूजी घोटाला (2G scam) मामले में सीबीआई छापे की खबर की रिपोर्टिंग को लेकर वर्ष 2010 में ‘नक्कीरन मैगजीन’ (Nakkeeran magazine) के तत्कालीन जॉइंट डिप्टी एडिटर कामराज ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
उस समय चेन्नई स्थित अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘एनडीटीवी-हिन्दू’ (NDTV-Hindu), जिसका संचालन एनडीटीवी के पास था, से जुड़े शब्बीर को अपने दम पर यह लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी क्योंकि एनडीटीवी ने इस मामले में उनका बचाव करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उन्होंने चैनल की नौकरी छोड़ दी थी।
‘फेसबुक’ पर लिखे अपने पोस्ट में शब्बीर अहमद का कहना है कि वर्ष 2010 में टूजी घोटाला राजनीति और न्यूज इंडस्ट्री में छाया हुआ था। 15 दिसंबर 2010 को सीबीआई ने इस मामले को लेकर देशभर में कई ठिकानों पर छापे मारे थे। एक छापा कामराज के घर पर भी मारा गया था। कामराज के डीएमके (DMK) के साथ रिश्ते किसी से छिपे नहीं है। सिर्फ मैं ही वह पत्रकार नहीं था जिसने यह खबर लिखी। चूंकि यह बड़ी खबर थी इसलिए देश के लगभग सभी बड़े अखबारों और न्यूज चैनलों ने इसकी रिपोर्टिंग की थी। मैंने भी सीबीआई के भरोसेमंद सूत्रों के हवाले से खबर दी और इनमें से कुछ विभिन्न मीडिया में प्रकाशित व प्रसारित भी हुई थी। नक्कीरन में मैंने भी शुरुआती दौर में काम किया था और मुझे नहीं पता था कि इस बात से कामराज इतना गुस्से में आ जाएंगे। लेकिन कुछ दिनों बाद कामराज कोर्ट में चले गए और आरोप लगाया कि मैंने जानबूझकर उनकी मानहानि की है। उन्होंने मेरे खिलाफ आपराधिक मानहानि (criminal defamation) का मामला भी दर्ज करा दिया था। इस मामले में उस समय एनडीटीवी हिन्दू के एग्जिक्यूटिव एडिटर संजय पिंटो, सीनियर एडिटर राधिका अय्यर और मेरे खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया गया था। याचिका में कहा गया था कि गलत और दुर्भावानपूर्ण खबर छापने के लिए एडिटर दोषी हैं जबकि गलत रिपोर्टिंग के लिए मुझे दोषी ठहराया गया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स