होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / क्या आप जानते है कि देश में कुल कितने निजी टीवी चैनलों का होता है प्रसारण...
क्या आप जानते है कि देश में कुल कितने निजी टीवी चैनलों का होता है प्रसारण...
इस समय देश में 886 निजी टीवी चैनलों का प्रसारण किया जा रहा है, जबकि जून में यह संख्या 892 थी, जोकि अब घट गई है। दरअसल इसकी वजह है कि जुलाई में जितने टीवी चैनलों के लाइसेंस दिए गए हैं उससे कहीं ज्यादा मंत्रालय ने रद्द कर दिए हैं। बता दें कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जुलाई में 4
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
इस समय देश में 886 निजी टीवी चैनलों का प्रसारण किया जा रहा है, जबकि जून में यह संख्या 892 थी, जोकि अब घट गई है। दरअसल इसकी वजह है कि जुलाई में जितने टीवी चैनलों के लाइसेंस दिए गए हैं उससे कहीं ज्यादा मंत्रालय ने रद्द कर दिए हैं।
बता दें कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जुलाई में 4 नए टीवी चैनलों को नए लाइसेंस दिए हैं, जबकि 10 टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। अब इस लिहाज से देश में 399 न्यूज व करेंट अफेयर्स चैनलों का प्रसारण किया जा रहा है, जबकि नॉन-न्यूज कैटेगरी के 487 चैनलों का प्रसारण हो रहा है।
दरअसल जून महीने में न्यूज व करेंट अफेयर्स चैनलों की संख्या 403 थी, जबकि नॉन-न्यूज कैटेगरी के चैनलों की संख्या भी 489 थी। जुलाई से तुलना करें तो जून में केवल एक टीवी नॉन-न्यूज चैनल का लाइसेंस निरस्त किया गया था, जबकि जुलाई में दो।
कुल रद्द किए गए चैनलों की बात करें तो सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने अब तक 149 टीवी चैनलों को दी गई अनुमति निरस्त की है। फरवरी, 2016 तक यह संख्या 126 थी, जो मार्च में बढ़कर 138 हो गई थी। जून में यह संख्या 139 रही थी।
लेकिन अब 149 चैनलों के लाइसेंस रद्द करने के बाद, निजी टीवी चैनलो की कुल संख्या 886 रह गई है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स