होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नए नियमों को लेकर TRAI ने अब लिया ये निर्णय
नए नियमों को लेकर TRAI ने अब लिया ये निर्णय
'टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (TRAI) ने अपने नए टैरिफ नियमों को...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
'टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (TRAI) ने अपने नए टैरिफ नियमों को लागू करने की आखिरी समय सीमा एक महीने बढ़ा दी है। पहले ट्राई के नए नियम 29 दिसंबर 2018 से लागू होने थे, लेकिन अब यह एक फरवरी 2019 से प्रभावी होंगे।
नए आदेशों के तहत अब उपभोक्ता 31 जनवरी 2019 तक अपने पसंदीदा चैनल का चुनाव कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को ट्राई के अधिकारियों की ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। दरअसल, बैठक में यह मुद्दा भी उठा था कि नए टैरिफ को लेकर अभी उपभोक्ताओं को पूरी जानकारी नहीं है, ऐसे में उन्हें थोड़ा समय मिलना चाहिए।
गौरतलब है कि 26 दिसंबर को ट्राई ने सभी ब्रॉडकास्टर्स, डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स (DPOs) और लोकल केबल ऑपरेटर्स (LCOs) से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि कंज्यूमर ने जो चैनल सबस्क्राइब कर रखा है, वह 29 दिसंबर के बाद बंद न हो।
नए नियम में कंज्यूमर के पास अपने पसंद के चैनल चुनने का अधिकार होगा और जिन चैनलों को वे देखना चाहेंगे, उन्हीं के लिए भुगतान करना होगा। इसके अलावा टीवी ब्रॉडकास्टर्स को भी अपने सभी चैनलों के लिए अलग-अलग और बुके (bouquets) के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) का खुलासा करना भी जरूरी होगा।
टैग्स टैरिफ ऑर्डर टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया