होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब मात्र 130 रुपये में लीजिए 100 चैनलों का मजा
अब मात्र 130 रुपये में लीजिए 100 चैनलों का मजा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने टीवी चैनलों के उपभोक्ताओं के लिए नया शुल्क आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के तहत अब हर महीने 130 रुपये में 100 स्टैडर्ड डेफिनेशन (SD Channels) देख सकेंगे। हालांकि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने टीवी चैनलों के उपभोक्ताओं के लिए नया शुल्क आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के तहत अब हर महीने 130 रुपये में 100 स्टैडर्ड डेफिनेशन (SD Channels) देख सकेंगे। हालांकि इस राशि में टैक्स अलग से जोड़ा जाएगा। वहीं ट्राई का यह भी कहना है कि नि:शुल्क चैनल देखने के लिए उपभोक्ताओं को इस नेटवर्क कैपेसिटी प्रभार के अलावा और कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं चुकाना होगा।
ट्राई द्वारा यह भी कहा गया है कि शुरुआती 100 चैनलों की क्षमता के बाद ग्राहक 25 एसडी चैनलों के एक स्लैब का चयन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें टैक्स के अतिरिक्त 20 रुपये प्रति स्लैब चुकाने होंगे। हालांकि ग्राहक को पे चैनलों अथवा पे चैनलों के ग्रुप के लिए एनसीएफ के अलावा अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स