होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / चीफ एडिटर राहुल शिवशंकर ने Times Now पर शुरू किया अपना शो...
चीफ एडिटर राहुल शिवशंकर ने Times Now पर शुरू किया अपना शो...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ चीफ एडिटर राहुल शिवशंकर को चैनल में एक नई जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल चैनल एक नया प्राइम टाइम शो लेकर आया है, जिसका नाम है- इंडिया अपफ्रंट (INDIA UPFRONT)। शिवशंकर इस शो को ह
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ चीफ एडिटर राहुल शिवशंकर को चैनल में एक नई जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल चैनल एक नया प्राइम टाइम शो लेकर आया है, जिसका नाम है- इंडिया अपफ्रंट (INDIA UPFRONT)। शिवशंकर इस शो को होस्ट करेंगे। यह शो सोमवार से वीकनाइट्स पर रात आठ बजे से शुरू हो गया है।
दरअसल, शिवशंकर के करीबी उनकी प्रजेंटेशन स्टाइल को अरनब की तरह ही देखते हैं, इसलिए लोग उन्हें ‘अरनब लाइट’ के नाम से भी जानते हैं और यह नाम उन्हें न्यूजलॉन्ड्री के सीईओ अभिनंदन सेखरी ने दिया।
अरनब के जाने के बाद उनकी प्रजेंटेशन स्टाइल को देखते ही मीडिया इंडस्ट्री में ये कयास लगाए जाने लगे थे कि शिवशंकर ‘द न्यूजऑर’ (The Newshour) को होस्ट कर सकते हैं और अगर ऐस हुआ तो उसी तरह से ‘राष्ट्रवादी’ मोर्चे को संभालेंगे, जिस तरह से गोस्वामी राष्ट्रीय सुरक्षा के विषयों को अपने शो में उठाते थे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उन्हें यह जिम्मेदारी नहीं दी गई। इस शो को फिलहाल आनंद नरसिम्हन और नविका कुमार की जोड़ी होस्ट करती है।
बता दें कि न्यूजX (NewsX) के एडिटर-इन-चीफ पद से इस्तीफा देने के बाद शिवशंकर ने टाइम्स नाउ जॉइन किया था। टाइम्स ग्रुप के साथ शिवशंकर की यह तीसरी पारी है। इससे पहले वे ग्रुप के दोनों बड़े ब्रैंड ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘टाइम्स नाउ’ के साथ काम कर चुके हैं।
न्यूजX (NewsX) में शिवशंकर वीकनाइट्स पर प्राइमटाइम शो ‘नेशन@ 9’ की एंकरिंग करते थे। उन्होंने 2013 में बतौर मैनेजिंग एडिटर न्यूजX जॉइन किया था और यह उनकी दूसरी पारी थी। अगस्त 2014 में उन्हें चैनल का एडिटर-इन-चीफ बनाया गया था।
उन्हें पत्रकारिता का 20 सालों का अनुभव है। साल 2003 में वे 'हेडलाइंस टुडे' की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे हैं। वे यहां प्राइमटाइम एंकर और एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर काम कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने टाइम्स नाउ, इंडिया टुडे और न्यूजX में काम किया।
2005 और 2011 के बीच वे टाइम्स नाउ में सीनियर न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत रहे थे।
यहां देखें प्रोमो:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स