होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TOI से फिर हुआ कुछ ऐसा, पब्लिश करना पड़ा स्पष्टीकरण

TOI से फिर हुआ कुछ ऐसा, पब्लिश करना पड़ा स्पष्टीकरण

लगता है कि अंग्रेजी अखबार 'द टाइम्स ऑफ़ इंडिया' का समय कुछ अच्छा...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

लगता है कि अंग्रेजी अखबार 'द टाइम्स ऑफ़ इंडिया' का समय कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। चंद दिनों में ही अख़बार को अपनी दो खबरों को लेकर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। एक मामले में जहां प्रबंधन ने ऑनलाइन संस्करण में गलती सुधारकर विवाद कम करने का प्रयास किया, वहीं दूसरे मामले में उसे स्पष्टीकरण प्रकाशित करना पड़ा।

दरअसल, 'द टाइम्स ऑफ़ इंडिया' ने अपने 24 दिसंबर के अंक में विश्व हिंदू परिषद् (विहिप) से जुड़ी एक खबर प्रकाशित की थी। इस खबर में विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष अलोक कुमार के हवाले से कहा गया था कि यदि सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र में राममंदिर निर्माण के संबंध में बिल पारित नहीं किया, तो उसे चुनावों में जनता के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। 

खबर के सामने आने के बाद अलोक कुमार ने न केवल इस पर आपत्ति जताई, बल्कि साफ इनकार कर दिया कि उन्होंने ऐसा कुछ भी कहा है। इसके बाद अख़बार को 25 दिसंबर के अंक में स्पष्टीकरण प्रकाशित करना पड़ा।

पेज 12 पर छपे इस स्पष्टीकरण में अख़बार ने लिखा ‘द टाइम्स ऑफ़ इंडिया के 24 दिसंबर के अंक में विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष अलोक कुमार का एक बयान प्रकाशित हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र में राममंदिर के निर्माण के संबंध में बिल पारित नहीं किया, तो उसे चुनावों में जनता के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। लेकिन अब उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। कुमार का कहना है, ‘मैंने कहा था कि राम मंदिर के बिल पर संसद में बहस हो रही है, तो सभी पार्टियों को अपना मत साफ करना चाहिए। सभी सांसदों को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि जनता को पता चल सके कि कौन भगवान राम के साथ है। जो इस मुद्दे पर भगवान राम के खिलाफ हैं, उन्हें चुनावों में लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।’ हम इस त्रुटि पर खेद प्रकट करते हैं।

गौरतलब है कि अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुक राजीव बटवाल से संबंधित खबर को लेकर भी अख़बार को इसी स्थिति का सामना करना पड़ा था। इस खबर में अख़बार ने लिखा था कि पीएम मोदी की पकोड़ा राजनीति से राजीव प्रभावित नहीं हैं। इसका खंडन करते हुए राजीव ने कहा था, ‘मुझे इसके बारे में कुछ भी नहीं पता। मुझसे पूछा गया था कि मैं यहां कब से काम कर रहा हूं, इसके जवाब में मैंने कहा था कि पिछले 10 सालों से। मुझे ‘पकोड़ा राजनीति’ के बारे में कुछ भी नहीं पता, जो कुछ भी छपा है गलत है।’ इसके बाद द टाइम्स ऑफ़ इंडिया को अपने ऑनलाइन संस्करण में खबर को संपादित करके पूरी तरह से अलग रूप में पेश करना पड़ा था।

वहीं, कुछ दिनों पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिशेल जॉनसन के इंटरव्यू को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। एक तरफ जॉनसन का कहना था कि उन्होंने यह इंटरव्यू नहीं दिया है और ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ ने फेक इंटरव्यू पब्लिश किया है। वहीं, ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ अपने दावे पर अडिग था। हालांकि, इस बारे में उसे अपना स्पष्टीकरण भी जारी करना पड़ा था।


टैग्स टाइम्स ऑफ इंडिया
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

12 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

12 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

11 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

11 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

12 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

12 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago