होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / निजी न्यूज चैनलों में सबसे पहले इस चैनल को मिला बजट के बाद वित्तमंत्री का इंटरव्यू
निजी न्यूज चैनलों में सबसे पहले इस चैनल को मिला बजट के बाद वित्तमंत्री का इंटरव्यू
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक फरवरी को संसद में वित्त वर्ष 2017-18 का ‘बजट’ पेश किया, जोकि कई मायनों बेहद खास था, क्योंकि 93 साल में पहली बार बुधवार को रेल बजट, आम बजट के साथ पेश किया गया और यह ऐसे समय पर प
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक फरवरी को संसद में वित्त वर्ष 2017-18 का ‘बजट’ पेश किया, जोकि कई मायनों बेहद खास था, क्योंकि 93 साल में पहली बार बुधवार को रेल बजट, आम बजट के साथ पेश किया गया और यह ऐसे समय पर पेश किया गया जब अर्थव्यवस्था पर नोटबंदी का असर है और उसकी रफ्तार धीमी है। वहीं दूसरी तरफ यह 5 चुनावी राज्यों में होने वाले चुनाव से कुछ दिन पहले ही पेश किया गया। इसलिए इस बार के बजट से देश को काफी उम्मीदें थीं। बजट पेश करने के बाद की परंपरा को वित्तमंत्री ने इस बार भी कायम रखा। उन्होंने वित्तमंत्री बजट पेश करने के बाद अपना पहला इंटरव्यू दूरदर्शन को दिया, लेकिन बजट के बाद किसी निजी टीवी चैनल को उन्होंने पहली बार इंटरव्यू दिया और यह चैनल है ‘टाइम्स नाउ’।
ये एक्सक्लूसिव इंटरव्यू ‘टाइम्स नाउ’ के एडिटर राहुल शिवशंकर और एग्जिक्यूटिव एडिटर नविका कुमार ने किया, जिसका प्रसारण 2 फरवरी को शाम सात बजे किया गया। बजट पर लिया गया ये पूरा इंटरव्यू आप नीचे देख सकते हैं-
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स