होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Times Now ने कुछ यूं ठोकी 'सेंचुरी'...

Times Now ने कुछ यूं ठोकी 'सेंचुरी'...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। टाइम्स ग्रुप (The Times Group) का अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) अब एक और सफलता की सीढ़ी चढ़ने जा रहा है। दरअसल ग्रुप ने इस चैनल को अब यूरोप में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है, जिससे अब इस चैनल की मौजूदगी 100 देशों में हो जाएगी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

टाइम्स ग्रुप (The Times Group) का अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) अब एक और सफलता की सीढ़ी चढ़ने जा रहा है। दरअसल ग्रुप ने इस चैनल को अब यूरोप में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है, जिससे अब इस चैनल की मौजूदगी 100 देशों में हो जाएगी।

इस महत्वपूर्ण मौके को यादगार बनाने के लिए मुंबई में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलिवुड स्टार ऋतिक रोशन भी मौजूद थे। ‘टाइम्स नाउ’ का विस्तार इंग्लैंड में चैनल की लॉन्चिंग की तर्ज पर किया गया। इससे यूरोप के विभिन्न देशों बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस इटली, नीदरलैंड में रह रहे 14 लाख भारतीयों को टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का मौका मिलेगा। यूरोप में चैनल की लॉन्चिंग से 5 उपमहाद्वीपों में मौजूद 1 करोड़ लोग टाइम्स नाउ से जुड़ेंगे।

नेटवर्क बॉबल्स मीडिया जीएबीएच डीटीएच (Bobbles Media GmbH DTH) और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स (OTT platforms) के सहयोग से ‘टाइम्स नाउ’ को यूरोप में लॉन्च करेगा।

टाइम्स नेटवर्क के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ एम.के. आनंद ने कहा, ‘आज अंतरराष्ट्रीय मामलों में भारत की भागीदारी बढ़ रही है, इसलिए विभिन्न देशों में मौजूद भारतीयों तक पहुंचना हमारे आर्थिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। मैं महसूस करता हूं कि भारतीय मीडिया का नेतृत्व कर रहे इंग्लिश ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क के लिए विश्व में अपने देश और अपने लिए जगह बनाने का यही सही समय है। टीवी न्यूज पत्रकारिता की अपनी अप्रोच के माध्यम से, जिसने देश में समाचारों के पेश करने के ढंग में क्रांतिकारी बदलाव किया है, हम आधुनिक, जीवंत, सफल मुखर भारत दुनिया के सामने पेश करना चाहते हैं।’

टाइम्स नाउ के इंटरनेशनल बिजनेस हेड नवीन चंद्रा ने कहा, ‘टाइम्स नाउ ने करीब 5 सालों में दुनिया में के 100 देशों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। 2011 में ऑस्ट्रेलिया में टाइम्स नाउ की कमर्शल लॉन्चिंग की गई थी पिछले साल दिसंबर में पश्चिमी यूरोप में यह चैनल लॉन्च किया गया।’

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

15 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

15 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

15 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

15 hours ago