होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब गुंडो का शिकार बना Times Now का पत्रकार

अब गुंडो का शिकार बना Times Now का पत्रकार

‘टाइम्स नाउ’ के एक पत्रकार पर हमले की खबर सामने आई है। पत्रकार पर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

‘टाइम्स नाउ’ के एक पत्रकार पर हमले की खबर सामने आई है। पत्रकार पर यह हमला दक्षिण मुंबई में रविवार सुबह तब हुआ, जब वे टैक्सी में अपने एक दोस्त के साथ चैनल के कार्यालय से घर लौट रहे थे। उनके घर के नजदीक अज्ञात लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गए। हालांकि इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

‘टाइम्स नाउ’ चैनल में काम करने वाले पत्रकार हरमन गोम्स ने कहा, 'उन पर चार लोगों ने हमला किया। मेरी हालत देख सकते हैं। मुझे अपनी दाहिनी आंख पर छह टांके लगवाने पड़े। मैं बस इतना कह सकता हूं, ये लोग लंबे समय से मेरा इंतजार कर रहे थे। यह आखिरी मिनट में उत्तेजना का मामला नहीं था। वे हमले के लिए तैयार खड़े थे। उन्होंने मेरे दोस्त को भी मारा और उसका मोबाइल फोन ले लिया।'

पुलिस उपायुक्त डी. चव्हाण के मुताबिक, हरमन गोम्स शनिवार देर रात टैक्सी में अपने एक दोस्त के साथ घर लौट रहे थे। शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे वह कैब से उतरे। उन्होंने देखा कि गामदेवी इलाके में उनके घर के नजदीक चार से छह लोग इंतजार कर रहे हैं। चव्हाण ने बताया कि लोगों ने गोम्स को गाली देनी शुरू कर दी और बाद में उस पर कथित तौर पर हमला किया।

उन्होंने बताया कि हमले में पत्रकार घायल हो गया और उनकी शिकायत के आधार पर गामदेवी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 143 (गैर कानूनी तरीके से एकत्र होने), 147 (बलवा), 324 (घातक हथियारों से हमला करने) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।  हमले के कारण का अभी तक पता नहीं चला है। मामले की जांच चल रही है।

वहीं शहर के पत्रकार संगठनों ने हमले की निंदा की और आरोप लगाया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत तुरंत दर्ज नहीं की।

गौरतलब है कि भारत में पिछले कुछ सालों में पत्रकारों पर हमले बढ़े हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों की मानें तो, 2015-2017 के बीच भारत में 142 पत्रकारों पर हमले हुए हैं। इससे पहले 1992 से 2017 के बीच भारत में 28 पत्रकारों की हत्या कर दी गई।

2017 में न केवल 11 पत्रकार मारे गए, बल्कि 46 पर हमला किया गया, 12 को धमकी दी गई और 27 पुलिस कार्रवाई का सामना कर रहे थे।

पत्रकारों की सुरक्षा पर नजर रखने वाली संस्था ‘रिपोर्टर विदआउट बॉर्डर’ हर साल दुनिया भर के देशों के पत्रकारों की सुरक्षा के आधार पर रैंकिंग जारी करती है। पिछले साल भारत इस रैंकिंग में 136वें नंबर पर था।

CPJ पूरी दुनिया में पत्रकारों की हालत पर हर साल रिपोर्ट प्रकाशित करता है। इसके अनुसार पत्रकार की हत्या कर देने पर सजा से बचना काफी आसान है।


टैग्स पत्रकार टाइम्स नाउ हरमन गोम्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

19 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

19 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

19 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago