होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक जागरण: कानपुर एडिशन की एडिटोरियल टीम हुई मजबूत
दैनिक जागरण: कानपुर एडिशन की एडिटोरियल टीम हुई मजबूत
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी अखबार दैनिक जागरण अपने कानपुर एडिशन की एडिटोरियल टीम को और सशक्त बनाने के इरादे से 5 लोगों को यहां लाया है, जिनमें से तीन की जॉइनिंग हुई है और दो का ट्रांसफर कर यहां लाया गया है। बताया जा रहा है कि कानपुर, जागरण के संपादकीय प्रभारी आन
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी अखबार दैनिक जागरण अपने कानपुर एडिशन की एडिटोरियल टीम को और सशक्त बनाने के इरादे से 5 लोगों को यहां लाया है, जिनमें से तीन की जॉइनिंग हुई है और दो का ट्रांसफर कर यहां लाया गया है। बताया जा रहा है कि कानपुर, जागरण के संपादकीय प्रभारी आनंद शर्मा लगातार अखबार के कंटेंट पर फोकस करते हुए एक सशक्त संपादकीय टीम के निर्माण में जुटे हैं।
हिन्दी दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ से अम्बर वाजपेयी, श्याम मिश्रा और चंद्र प्रकाश गुप्ता ने यहां जॉइन किया है, जबकि ज्ञानेंद्र मिश्रा का हिसार एडिशन से और कमल वर्मा का हल्द्वानी एडिशन से यहां तबादला हुआ है।
श्याम मिश्रा और ज्ञानेंद्र मिश्रा को चीफ सब एडिटर की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि बाकी तीनों को सीनियर सब एडिटर बनाया गया है। ज्ञानेंद्र और अम्बर सिटी डेस्क संभालेंगे, जबकि चंद्र प्रकाश पर सिटी डेस्क की रिपोर्टिंग का जिम्मा होगा और श्याम मिश्रा पर प्रादेशिक का।
इससे पहले श्याम मिश्रा ‘हिन्दुस्तान’ में सीनियर सब एडिटर के तौर पर सिटी डेस्क संभालते थे। वे ‘हिन्दुस्तान’ में दैनिक जागरण के आगरा एडिशन से आए थे, वहां पर भी ये सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। वहीं अंबर हिन्दुस्तान के आगरा एडिशन से दैनिक जागरण पहुंचे हैं। वे इससे पहले अमर उजाला के आगरा एडिशन से जुड़े थे।
चन्द्र प्रकाश गुप्ता ‘हिन्दुस्तान’ के मुरादाबाद एडिशन को अलविदा कह दैनिक जागरण के कानपुर एडिशन को जॉइन किया है। वे इससे पहले हिन्दुस्तान में थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स