होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार उपेन्द्र चौधरी, रमेश ठाकुर और निवेदिता मिश्रा का हुआ सम्मान
पत्रकार उपेन्द्र चौधरी, रमेश ठाकुर और निवेदिता मिश्रा का हुआ सम्मान
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। विभिन्न क्षेत्रों के कई नामचीन हस्तियों को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में ‘द हीरो’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इन क्षेत्रों में मीडिया जगत के कुछ पत्रकार भी शामिल थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उपेन्द्र चौधरी, रमेश ठाकुर और निवेदि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
विभिन्न क्षेत्रों के कई नामचीन हस्तियों को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में ‘द हीरो’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इन क्षेत्रों में मीडिया जगत के कुछ पत्रकार भी शामिल थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उपेन्द्र चौधरी, रमेश ठाकुर और निवेदिता मिश्रा को उन्नत भारत सोशल वेलफेयर सोसायटी ने सम्मानित किया।
दरअसल यह संगठन उन लोगों को सम्मानित करता है जो अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकार रमेश ठाकुर ने पिछले साल पुलिस के साथ मिलकर मानव गिरोह के चुंगल से 14 नाबालिग लड़कियों को आजाद कराया था। इस आधार पर उनको ‘द हीरो’ अवार्ड दिया गया।
इन तीनों पत्रकारों को यह सम्मान पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद, एम्स के निदेशक और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय जौली के हाथों दिया गया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स