होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...तो क्या पत्रकार किशोर दवे की हत्या की सुलझ गई गुत्थी!

...तो क्या पत्रकार किशोर दवे की हत्या की सुलझ गई गुत्थी!

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। गुजरात के जूनागढ़ जिले में  स्थानीय अखबार ‘जयहिंद’ के ब्यूरो चीफ किशोर दवे की हत्या मामले में मंगलवार को पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

गुजरात के जूनागढ़ जिले में  स्थानीय अखबार ‘जयहिंद’ के ब्यूरो चीफ किशोर दवे की हत्या मामले में मंगलवार को पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान फिरोज कसामभाई हाला, संजय राम राठौड़ और आरिफ आलम सैयद के तौर पर हुई है।

पढ़ें: गुजरात में पत्रकार की दर्दनाक हत्या, मोदी के पूर्व मंत्री के बेटे पर आरोप

बताया जा रहा है कि आरोपी फिरोज ने दो साथियों के साथ मिलकर पत्रकार किशोर दवे की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पत्रकार किशोर और आरोपी फिरोज दोनों ट्रांसपोर्ट के धंधे में पार्टनर थे। दोनों के बीच पैसों को लेकर लंबा विवाद चल रहा था।

जूनागढ़ बी डिवीजन के पुलिस इंस्पेक्टर एम.एम. मकवाना ने बताया कि फिरोज ने मिनी बस खरीदी थी और भुगतान दवे को करना था, जिसे न कर पाने पर उनकी हत्या की गई।

इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए स्थानीय पुलिस, स्थानीय अपराध शाखा और विशेष अभियान समूह के अलग अलग दल बनाए गए। इन दलों ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की भी मदद ली जिसमें हत्यारे मोटरसाइकिल पर बैठ कर दवे के कार्यालय आते नजर आ रहे हैं।

इससे पहले पत्रकार किशोर दवे की हत्या का आरोप बीजेपी के सीनियर नेता रतिलाल सुरेजा के बेटे भावेश सुरेजा पर लगा था। बता दें कि रतिलाल सुरेजा गुजरात में मोदी सरकार में कृषि मंत्री रह चुके हैं।

गौरतलब है कि पत्रकार किशोर दवे की हत्या सोमवार रात उनके ऑफिस में की गई, जहां रात करीब साढ़े 9 बजे बदमाश चाकू लेकर दाखिल हुए और उनपर ताबड़तोड़ हमले कर दिए, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पिछले दस सालों से गुजरात के राजकोट से प्रकाशित हो रहे अखबार ‘जयहिन्द’ में किशोर दवे ब्यूरो चीफ थे। किशोर का ऑफिस जूनागढ़ के वणझारी चौक इलाके में राज कॉम्पलेक्स की चौथी मंजिल पर है। जयहिन्द अखबार पिछले दस सालों से गुजरात के राजकोट से प्रकाशित हो रहा है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

2 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

2 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

3 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

3 days ago


बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

1 hour ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

2 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

3 hours ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

3 hours ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान: भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

5 hours ago