होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / निष्पक्ष-ईमानदारी से काम करना फिर पत्रकार को पड़ा भारी, मिली जान की धमकी...
निष्पक्ष-ईमानदारी से काम करना फिर पत्रकार को पड़ा भारी, मिली जान की धमकी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। निष्पक्ष और ईमानदारी से पत्रकारिता करना फिर एक पत्रकार को भारी पड़ा है। दरअसल कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में कुछ लोगों ने एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी है। द
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
निष्पक्ष और ईमानदारी से पत्रकारिता करना फिर एक पत्रकार को भारी पड़ा है। दरअसल कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में कुछ लोगों ने एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी है।
दरअसल, दैनिक अखबार के पत्रकार को यह धमकी तब दी गई, जब उसने दो गुटों के बीच हुई मारपीट की खबर को कवर किया, लेकिन कुछ रसूखदार लोगों को यह रास नहीं आया।
पत्रकार के मुताबिक, उन्हें इस विवाद के एक गुट द्वारा जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद स्थानीय पत्रकार पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक से मिले, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक से मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पत्रकार व उनके कार्यालय के सहयोगियों को सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया गया।
पीड़ित पत्रकार ने बताया कि सोमवार को कुछ लोगों ने उन्हें बच कर रहने की धमकी दी है।
वहीं, हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ने बिलासपुर में पत्रकारों को जान से मारने की धमकी देने की कड़ी निंदा की है। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महामंत्री ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मांग की है कि वह पुलिस प्रशासन को असामाजिक तत्वों की बढ़ रही गुंडागर्दी पर नकेल कसने के लिए सख्त निर्देश जारी करें, ताकि मीडिया निष्पक्ष होकर अपना दायित्व निभा सके।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स