होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारिता के गिरते स्तर को सुधारने के लिए सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने उठाया ये कदम!

पत्रकारिता के गिरते स्तर को सुधारने के लिए सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने उठाया ये कदम!

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दिनों दिन पत्रकारिता का स्तर गिरता जा रहा है। दरअसल इसकी मूल वजह है पत्रकारिता जगत में असामाजिक तत्वों का प्रवेश। सूचना-प्रसारण मंत्रालय इन्हीं असामाजिक तत्वों को खत्म करने के लिए समाचार पत्र-पत्रिकाओं के पंजीकरण, साथ ही टीवी चैनलों, न्यूज

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

दिनों दिन पत्रकारिता का स्तर गिरता जा रहा है। दरअसल इसकी मूल वजह है पत्रकारिता जगत में असामाजिक तत्वों का प्रवेश। सूचना-प्रसारण मंत्रालय इन्हीं असामाजिक तत्वों को खत्म करने के लिए समाचार पत्र-पत्रिकाओं के पंजीकरण, साथ ही टीवी चैनलों, न्यूज एजेंसियों और समाचार पत्र-पत्रिकाओं द्वारा जारी प्रेस कार्ड की मौजूदा नियमावली में संशोधन की तैयारी कर रही है।

देश में जिस तरह से समाचार पत्र-पत्रिकाओं की संख्या बढ़ रही हैं उसी तेजी से पत्रकारों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है, लेकिन इन सबके बीच, कुछ ऐसे चेहरों ने भी पत्रकारिता जगत में दस्तक दे दी है, जिसके कारण पत्रकारिता पर सवालिया निशान लगने शुरू हो गए हैं।

पत्रकारिता क्षेत्र में शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य

समाचार पत्र-पत्रिकाओं के पंजीकरण के बाद प्रकाशक और संपादक एक-दो अंक प्रकाशित कर कुछ ऐसे लोगों को भी प्रेस कार्ड जारी कर देते है, जिनका पत्रकारिता से कोई लेना देना नहीं होता, इन्हीं की वजह से पत्रकारिता पर उंगलियां उठती हैं। इसी के चलते अब केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्रालय समाचार पत्र-पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता में डिग्री की शर्त को अनिवार्य करने जा रहा है।

समाचार पत्रों का प्रकाशन बंद कर सकती है केंद्र सरकार

दैनिक समाचार पत्र-पत्रिकाओं, न्यूज एजेंसियों और टीवी चैनलों के रिपोर्टरों के लिए संबंधित जिला मजिस्ट्रेट की स्वीकृति और उसकी पुलिस वैरीफिकेशन होने के बाद जिला सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रेस कार्ड और प्रेस स्टीकर जारी किए जाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अन्य समाचार पत्र-पत्रिकाओं के प्रकाशक और संपादक का प्रेस कार्ड सूचना-प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी किया जाएगा। सरकारी तंत्र द्वारा जारी प्रेस कार्ड व प्रेस स्टीकर ही मान्य होंगे। वहीं ये भी खबर है कि केंद्र सरकार द्वारा उन समाचार पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन बंद किया जा सकता है, जिन्होंने पिछले तीन वर्ष से अपनी वार्षिक रिपोर्ट जमा नहीं करवाई।

प्रेस कार्ड बेचने वालों पर दर्ज होगा अपराधिक मामला

खबर ये भी है कि किसी भी क्षेत्र से अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने वाला दैनिक समाचार पत्र, न्यूज चैनल, न्यूज एजेंसी को प्रतिनिधि नियुक्त करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट को आवेदन करना होगा, जो जिला सूचना व संपर्क अधिकारी की हस्तक्षेप के बाद स्वीकृति प्रदान करेंगे। जिला सूचना व संपर्क अधिकारी अपनी रिपोर्ट में दर्शाएंगे कि अमूक दैनिक समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों, न्यूज एजेंसियों को इस क्षेत्र से प्रतिनिधि की जरूरत है।

संशोधित नियमावाली के चलते प्रेस कार्ड की खरीद-फरोख्त और प्रेस लिखे वाहनों पर सरकारी तंत्र की नजर रहेगी। तथ्य पाए जाने के उपरांत अपराधिक मामला कार्ड धारक, कार्ड जारी करने वाले के हस्ताक्षर और प्रेस लिखे वाहन के मालिक पर दर्ज होगा।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

1 minute ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

4 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

4 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

4 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

3 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

4 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

4 hours ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

4 hours ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान: भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

6 hours ago