होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / देश की शान पर TOI ने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिया ये करारा जवाब

देश की शान पर TOI ने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिया ये करारा जवाब

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अंग्रेजी दैनिक टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) ने अमेरिका के जाने-माने अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स को ऐसा जवाब दिया है, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की हो। दरअसल  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

अंग्रेजी दैनिक टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) ने अमेरिका के जाने-माने अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स को ऐसा जवाब दिया है, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की हो।

दरअसल  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने बुधवार को एक साथ 104 उपग्रहों का प्रक्षेपण कर दुनियाभर को चौंका दिया। इतने उपग्रहों का एक साथ प्रक्षेपण करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। इसरो की इस उपलब्धि की दुनियाभर में तारीफ हो रही है। विदेशी मीडिया भी भारत की इस कामयाबी का कायल हो गया है।

साल 2014 में भी मंगलयान भेजकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने दुनियाभर के वैज्ञानिकों को चौंका दिया था, लेकिन इस मौके जहां हर कोई हमारे वैज्ञानिकों की क्षमता का लोहा मान रहा था, वहीं अमेरिका के जाने-माने अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक ऐसा कार्टून छापा जिसे देखकर भारत में लोगों को देखकर बेहद हैरानी और गुस्सा आया। दरअसल दुनिया के प्रतिष्ठित अखबारों में शुमार इस अखबार में हेंग किम सॉन्ग ने भारत के मार्स मिशन को कमतर करके दिखाया गया था। कार्टून को इस तरीके से बनाया गया था कि इसमें भारत गरीब नजर आ रहा था। एक घर की तरह दिखाए गए मंगल ग्रह पर भारत एक किसान की तरह अपनी गाय लेकर पहुंचता है और वहां के दरवाजे पर दस्तक देता है। यह कार्टून प्रकाशित होने के बाद अखबार की बहुत किरकिरी हुई जिसके बाद अखबार ने माफी मांग ली थी।

[caption id="attachment_35306" align="aligncenter" width="736"]  2014 में न्यूयॉर्क टाइम्स ने छापा था यह कार्टून[/caption]

लगभग तीन साल बाद अब बहुत कुछ बदल गया है। हमारे वैज्ञानिकों एक फिर कमाल कर दिखाया और वैज्ञानिकों की इस कामयाबी जवाब न्यूयॉर्क टाइम्स को उसी के लहजें में दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के कार्टूनिस्ट संदीप अधर्व्यु ने बहुत क्रिएटिव अंदाज से इसरो की इस उपलब्धि को सराहा है। संदीप के कार्टून में 2014 में न्यूयॉर्क टाइम में छपे उस कार्टून का जवाब देने की कोशिश है, जिसमें मार्स मिशन को लेकर भारत को कमतर दिखाया गया था।

इस कार्टून में ऊपर तो वही 2014 का न्यूयॉर्क टाइम्स का कार्टून है और नीचे एलीट क्लब में भारत बैठा है और बाहर अमेरिका व यूरोपीय देशों के प्रतिनिधि हाथ में सैटलाइट्स लेकर खड़े हैं। इसके नीचे संदीप ने लिखा है- न्यूयॉर्क टाइम्स को पूरा सम्मान देते हुए।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

10 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

10 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

10 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

10 hours ago