होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डेढ़ महीने बाद भी नहीं हुआ पत्रकार की मौत का खुलासा
डेढ़ महीने बाद भी नहीं हुआ पत्रकार की मौत का खुलासा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। झारखंड के हजारीबाग जिले के पत्रकार हरि प्रकाश की मौत के डेढ़ महीने बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हत्यारोपी प्रीति अग्रवाल आज भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। बता दें कि हिंदी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
झारखंड के हजारीबाग जिले के पत्रकार हरि प्रकाश की मौत के डेढ़ महीने बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हत्यारोपी प्रीति अग्रवाल आज भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
बता दें कि हिंदी अखबार के पत्रकार हरिप्रकाश की हत्या इस साल की शुरुआत में कर दी गई थी। पत्रकार का शव रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज के समीप मिला था। इस मामले में पुलिस आधा दर्जन से भी अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है लेकिन मौत की वजहों का पता नहीं चल सका है।
वहीं पुलिस ने हरि प्रकाश का सिम तो खोज निकाला पर उसके मोबाइल का भी अभी तक कोई पता नहीं लग सका है। वहीं मौत के पीछे का राज का पता तभी लगा सकेगा, जब आरोपी प्रीति अग्रवाल की गिरफ्तार हो सकेगी।
गौरतलब है कि हरि प्रकाश का शव रेलवे स्टेशन के समीप संदिग्ध अवस्था में पाया गया था। परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया था। हरि प्रकाश 30 दिसंबर को अपने घर से निकला था। इसके बाद उसका शव दो जनवरी को रेलवे स्टेशन के समीप पाया गया था। इस बाबत कटकमदाग थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
वहीं आरोपी प्रीति अग्रवाल के बारे में बताया जा रहा है कि प्रीति अग्रवाल हजारीबाग में ही अपने किसी खास मित्र के घर पनाह लिए हुए हैं। हाल ही में उसने लक्ष्मी सिनेमा हाल के समीप एसबीआई से दस हजार रुपए भी निकाले हैं। वहीं डेढ़ महीने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से हरि प्रकाश के परिजनों और पत्रकारों में रोष बढ़ता जा रहा है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स