होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ओवैसी ने किसे बताया देश का बड़ा दुश्मन: दाऊद या हाफिज सईद, क्या लगता है आपको...
ओवैसी ने किसे बताया देश का बड़ा दुश्मन: दाऊद या हाफिज सईद, क्या लगता है आपको...
समाचार4मीडिया ब्यूरो।। एबीपी न्यूज के साप्ताहिक कार्यक्रम ‘प्रेस कांफ्रेंस’ के इस बार चीफ गेस्ट हैं ऑल इंडिया मजलिसे-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी। इस खास कार्यक्रम को आगामी शनिवार रात 8 बजे, रविवार सुबह 10 बजे और रविवार शाम 5 बजे प्रसारित किया जाएगा। शो
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
एबीपी न्यूज के साप्ताहिक कार्यक्रम ‘प्रेस कांफ्रेंस’ के इस बार चीफ गेस्ट हैं ऑल इंडिया मजलिसे-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी। इस खास कार्यक्रम को आगामी शनिवार रात 8 बजे, रविवार सुबह 10 बजे और रविवार शाम 5 बजे प्रसारित किया जाएगा। शो के एंकर वरिष्ठ पत्रकार दिबांग के साथ इस कार्यक्रम में कुछ पत्रकार औवैसी से कई मुद्दों से संबंधित तीखे सवाल पूछेंगे।
वैसे इस शो का सबसे रोचक राउंड होता है 'रैपिड फायर'। औवेसी से भी दिबांग अपने खास स्टाइल में ऐसे मुश्किल सवाल पूछने वाले हैं, जिनका जवाब सिर्फ औवैसी ही दे पाएंगे। वैसे हम अपने पाठकों के लिए दिबांग द्वारा पूछे जाने वाले वो खास सवाल एक दिन पहले पेश कर रहे हैं। आप इन रोचक सवालों पर औवैसी का क्या होगा जवाब, जानने के लिए देखिए ये शो।
वैसे आप चाहे तो खुद भी इनके जवाब देकर ये समझने की कोशिश कर सकते हैं कि आप औवैसी की पॉलिटिक्स को कितना समझ पा रहे है? वैसे ये भी हो सकता है कि इनमें से कुछ सवालों का जवाब न देकर औवैसी उन्हें 'पास' भी कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत रैपिड फायर में पूछे जाने वाले सवाल आप यहां पढ़ सकते हैं...
1 – देश का बड़ा दुश्मन कौन है ?
दाऊद इब्राहिम
या
हाफिज सईद
2- यूपी में किसकी सरकार बनने से रोकना चाहेंगे ?
बीजेपी सरकार ?
या
समाजवादी पार्टी की सरकार
3- इनमें से कौन सी चीज रोकने की अपील ज्यादा करनी चाहिए ?
गौमांस पर हिंसा
या
गाय काटकर खाना
4- देश की धर्मनिरपेक्षता के लिए कौन बड़ा खतरा लगता है ?
जाकिर जैसे मुस्लिम धर्म प्रचारक
या
योगी आदित्यनाथ जैसी भगवा ब्रिगेड
5- कौन सा आरोप ज्यादा चुभता है ?
बीजेपी की मदद करने का
या
देश विरोधी बात करने का
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स