होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस न्यूज वेंचर के संग यूं जुड़ीं वरिष्ठ पत्रकार महरुख इनायत
अब इस न्यूज वेंचर के संग यूं जुड़ीं वरिष्ठ पत्रकार महरुख इनायत
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता के स्वामित्व वाले न्यूज मीडिया स्टार्ट अप ‘द प्रिंट’ (The Print) में वरिष्ठ पत्रकार महरुख इनायत को कंट्रीब्यूटिंग एडिटर बनाया गया है। मीडिया प्रॉडक्शन और रिसर्च कंपनी ‘Studio Tal
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता के स्वामित्व वाले न्यूज मीडिया स्टार्ट अप ‘द प्रिंट’ (The Print) में वरिष्ठ पत्रकार महरुख इनायत को कंट्रीब्यूटिंग एडिटर बनाया गया है। मीडिया प्रॉडक्शन और रिसर्च कंपनी ‘Studio Talk’ में मैनेजिंग पार्टनर महरुख इससे पहले ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) और ‘इंडिया टुडे टीवी’ (India Today TV) में प्रतिष्ठित पदों पर काम कर चुकी हैं।
अपनी नई भूमिका के बारे में इनायत ने कहा, ‘मैं शेखर गुप्ता का बहुत आदर करती हूं, जिनकी गिनती देश के सबसे ज्यादा सम्मानित पत्रकारों में होती है। ऐसे में शेखर गुप्ता के साथ काम करना मेरे लिए काफी गौरव की बात है। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है कि मैं ‘The Print’ का हिस्सा बनने जा रही हूं।’
इनायत इससे पहले ‘हेडलाइंस टुडे’ (Headlines Today) की कोर टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। ‘टीवी टुडे ग्रुप’ से उन्होंने ‘टाइम्स नाउ’ जॉइन कर लिया था और चैनल को स्थापित कराने वाली कोर टीम की सदस्य थीं।
मुंबई में 26/11 को हुए आतंकी हमले में उन्होंने ताज होटल के बाहर से लगातार 72 घंटे रिपोर्टिंग की थी और बेहतरीन कवरेज के लिए उनकी काफी प्रशंसा भी हुई थी। उन्होंने नेशनल पॉलिटिक्स को भी काफी कवर किया है जिसमें कश्मीर पर उनका विशेष फोकस रहा है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स