होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रवीश कुमार पर जनसत्ता का प्रहार: पाण्डेयजी बड़े पत्रकार के भाई हैं, डायन भी 5 घर छोड़ती है

रवीश कुमार पर जनसत्ता का प्रहार: पाण्डेयजी बड़े पत्रकार के भाई हैं, डायन भी 5 घर छोड़ती है

हिंदी दैनिक ‘जनसत्ता’ के डिजिटल पोर्टल पर पत्रकार ऋचा रितेश की एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई, जिसमें बताया गया है कि कैसे कांग्रेसी नेता को बचाने के लिए इस केस के जांचकर्ता पुलिस अधिकारी पर ऊपर से भारी दबाव बनाया जा रहा है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट, जिसमें बताया गया किस तरह से फोन के जरिए इस मामले के जांच अधिकारी पर ब्रजेश पांडे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

हिंदी दैनिक ‘जनसत्ता’ के डिजिटल पोर्टल पर पत्रकार ऋचा रितेश की एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई, जिसमें बताया गया है कि कैसे कांग्रेसी नेता को बचाने के लिए इस केस के जांचकर्ता पुलिस अधिकारी पर ऊपर से भारी दबाव बनाया जा रहा है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट, जिसमें बताया गया किस तरह से फोन के जरिए इस मामले के जांच अधिकारी पर ब्रजेश पांडे का नाम इस केस से हटाने का दबाव बनाया जा रहा है-

मिनरल वाटर पी-पी करके हर मोड़ व चौराहे पर महागठबधंन के जिम्मेवार नेतागण दावा करते हैं कि ‘नीतीश कुमार की सरकार न तो किसी को फंसाती है और न ही किसी को बचाती है’ लेकिन खबर सोलह आने पक्की है कि सेक्स रैकट में बुरी तरह उलझे राज्य के एक कद्दावर कांग्रेसी नेता तथा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रजेश पांडे (पांडे ने मंगलवार को इस्तीफा दिया) को बचाने के लिए इस नाजुक केस के जांचकर्ता पुलिस अधिकारी पर ऊपर से भारी दबाव है। इस अधिकारी को फरवरी 21 को दोपहर 3 बजे ‘साहब’ के दाहिने अंग का फोन आया, ‘अरे भाई, ऐसा है कि पांडे जी देश के एक बहुत भारी कलमजीवी के भाई हैं, डायन भी पांच घर बचाती है। मतलब तो आप समझ गए होगे कुमार साहब।’

जोशीले स्वभाव वाले कुमार साहब को मानो जैसे काठ मार गया हो। उन्होंने वहां अपने चैम्बर में बैठे अपने समकक्ष अधिकारी से इसको शेयर किया। सुझाव मिला ‘आपको इस संवेदनशील और राजनीतिक गर्माहट भरे मुदे पर ‘साहब’ से ही डायरेक्ट बात कर लेनी चाहिए। हमलोगों के पास पुख्ता सबुत है कि ब्रजेश पांडे इस रैकेट में शामिल हैं। लड़की का काल डिटेल्स तथा टेक्स्ट मैसेज भी तो हमलोगों के पास है।’ लेकिन मित्र का सुझाव कुमार साहब के सिर के उपर से निकल गया। वैसे ये मित्र भी इस केस केा सह-जांचकर्ता के रूप में जुड़े हुए हैं। मित्र की सलाह पर कुमार साहब बोले, ‘मैं तो दोषियों को किसी भी सूरत में छोड़ने वाला नहीं हूं चाहे भगवान भी मेरे को क्यूं न फोन करें, उन तीनों ने उस दलित लड़की के साथ लगातार कई दिनों तक रेप करके जघन्य अपराध किया है।’ मगर कुमार साहब खुद ‘साहब’ के दाहिने अंग की ताकत से कई बार रू-ब-रू हो चुके हैं।

22 दिसम्बर 2016 को पटना के एससी-एसटी थाने में राज्य के एक पूर्व मंत्री की नाबालिग बेटी ने नामजद एफआइआर करके तीन लोगों पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसके साथ लगातार कई दिनों तक बलात्कार किया। प्रथम आरोपी निखिल प्रियदर्शी झारखंड कैडर के एक रिटायर हो चुके आईएएस का बेटा है। निखिल अभी तक फरार है। पूछताछ के क्रम में नाबालिग पीड़िता ने बताया कि बिहार कांग्रेस के उपाध्यक्ष ब्रजेश पांडे ने भी कई बार उसका दैहिक शोषण किया है।

जांच में शामिल एक पुलिस अफसर ने जनसत्ता ऑनलाइन को बताया, ‘भुक्तभोगी बच्ची ने हमें बताया है कि निखिल प्रियदर्शी और ब्रजेश पांडे साथ मिलकर एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाते हैं जिसमें बॉलीवुड तथा टॉलीवुड के अलावा भोजपुरी फिल्म में काम करने वाली कई महिलायें जुड़ी हैं।’ वैसे कमजोर वर्ग के पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार यादव ने भी पत्रकारों को बताया है कि लड़की ने काफी विस्फोटक बयान दिया है जो प्रथम दृष्या सही प्रतीत हो रहा है। मुख्य आरोपी निखिल ने पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। सुनवाई के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अनुसंधानकर्ता से केस डायरी की मांग की जिसमें ब्रजेश पांडे, निखिल प्रियदर्शी तथा संजीत कुमार शर्मा द्वारा सेक्स रैकेट चलाने की बात लिखी गई है।

बहरहाल, हैरानी की बात ये है कि दो महीना बीत जाने के बावजूद भी इस घिनौने कांड में शामिल किसी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बीजेपी के नेता इस कांड को सामने रखकर महागठबधंन सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेसी नेताओं को मानो सांप सूंघ गया है। राजद व जनता दल यू के लोग इस मसले पर मौनी बाबा बने रहने में ही अपना अपना राजनीतिक लाभ देख रहे हैं। वहीं ब्रजेश पांडे ने फोन करके कुछ मीडियाकर्मियों को बताया है कि बीजेपी राजनीतिक कारणों से उन्हें बदनाम करना चाहती है। पांडे नवम्बर 2015 के विधानसभा चुनाव में पूर्वी चंपारण के गोबिंदगंज क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

(साभार: जनसत्ता डॉट कॉम)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

7 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

7 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

7 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

7 hours ago