होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब नए डिजायन में दिखेगा अंग्रेजी का यह बड़ा अखबार, कंटेंट में भी होगा बदलाव...

अब नए डिजायन में दिखेगा अंग्रेजी का यह बड़ा अखबार, कंटेंट में भी होगा बदलाव...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। अंग्रेजी अखबार ‘द हिन्‍दू’ (The Hindu

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

अंग्रेजी अखबार ‘द हिन्‍दू’ (The Hindu) ने अपने डिजाइन में बदलाव किया है। 1878 में शुरू हुए इस अखबार ने बदलते वक्‍त के साथ अपनी पैकेजिंग को आकर्षक बनाने के साथ ही अपने कंटेंट की मजबूती पर और बल दिया है।

‘द हिन्‍दू ग्रुप’ के एमडी और सीईओ राजीव लोचन का कहना है, ‘हम इस अखबार को उन्‍हीं भावनाओं अथवा मनोभावों के साथ रीलॉन्‍च कर रहे हैं, जैसा इसके संस्‍थापकों ने 1878 में पाठकों के हितों अथवा जनता की सेवा को ध्‍यान में रखते हुए किया था। हमें उम्‍मीद है कि लोग हमारे इस प्रयास का स्‍वागत करेंगे और हमें अपना सपोर्ट देंगे।’

इस रीलॉन्चिंग में पाठकों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कंटेंट में भी बदलाव किया गया है। अब इसमें सिनेमा, बिजनेस, इंटरनेशनल, स्‍पोर्ट्स और लाइफस्‍टाइल की ज्‍यादा खबरें और स्‍टोरीज होंगी। नॉर्थ में इसका एक ही व्‍यापक ऑल इंडिया एडिशन होगा। मुंबई लोकल और दिल्‍ली मेट्रो में वहां के लोकल कंटेंट को रखा जाएगा।

दक्षिण की बात करें तो बेंगलुरु, चेन्‍नई और हैदराबाद में ‘मेट्रोप्‍लस’ में सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना कोई न कोई एक थीम रखी जाएगी। इस थीम में टेक्‍नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, ट्रैवल, फूड और फैशन आदि को रखा जाएगा। इसके अलावा इसमें रोजाना सिनेमा का कंटेंट भी प्रकाशित किया जाएगा।

राजीव लोचन के अनुसार, ‘Friday Review’, ‘EducationPlus’ और ‘DownTown’ के डिजाइन और कंटेंट में भी बदलाव किया जाएगा। स्‍पोर्ट्स के शौकीनों के लिए शनिवार को स्‍पोर्ट्स न्‍यूज के दो अतिरिक्‍त पेज लगाए जाएंगे, जिनमें पूरे हफ्ते की स्‍पोर्ट्स से जुड़ी घटनाएं शामिल होंगी।

इसके अलावा रविवार को ‘The Hindu’ अपने पाठकों को विभिन्‍न सेक्‍टरों अथवा सेक्‍शनों से जुड़ी जानकारी उपलब्‍ध कराएगा, जो उनके लिए काफी उपयोगी होंगी।

‘The Hindu’ का नया लुक देश के सबसे अच्‍छे डिजायनर्स में से एक ऑरबिन्‍द पटेल (Aurobind Patel) द्वारा तैयार किया गया है। इस बारे में अखबार के एडिटर मुकुंद पद्मनाभन का कहना है, ‘आज के समय में जब सनसनीखेज (sensationalises) और चीखने‍-चिल्‍लाने (screams) वाली पत्रकारिता हो रही है, ऐसे में पुराने जमाने की पत्रकारिता दिखाई नहीं देती।’

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

10 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

10 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

10 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

10 hours ago