होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अंग्रेजी का ये लोकप्रिय अखबार अब हुआ महंगा, चुकाने पड़ेंगे 15 रुपये...
अंग्रेजी का ये लोकप्रिय अखबार अब हुआ महंगा, चुकाने पड़ेंगे 15 रुपये...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अंग्रेजी अखबार ‘द हिन्दू’ (The Hindu) नए बदलावों के साथ रीलॉन्च तो कर दिया गया है, लेकिन इसके दिल्ली एडिशन में ज्यादा बदलाव नहीं दिखाई दिया है। वहीं बदलाव की इस कड़ी में इसके दिल्ली एडिशन की कीमत 10 रुपये
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अंग्रेजी अखबार ‘द हिन्दू’ (The Hindu) नए बदलावों के साथ रीलॉन्च तो कर दिया गया है, लेकिन इसके दिल्ली एडिशन में ज्यादा बदलाव नहीं दिखाई दिया है। वहीं बदलाव की इस कड़ी में इसके दिल्ली एडिशन की कीमत 10 रुपये रखी गई है। ऐसे में शायद देश में 10 रुपये कीमत पर बिकने वाला यह 'डीएनए' के बाद दूसरा सबसे महंगा अखबार होगा। हालांकि 'द हिन्दू’ का अन्य कोई भी संस्करण इतना महंगा नहीं है।
यदि अखबार की कीमत बढ़ने के बाद भी इसका सर्कुलेशन कम नहीं होता है तो विज्ञापन पर इसकी निर्भरता कम हो जाएगी। वहीं अब अखबार के ‘द संडे एडिशन’ की कीमत अब 15 रुपए होगी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स