होम /
इंडस्ट्री ब्रीफिंग /
2018 में इन खबरों ने खूब बटोरीं सुर्खियां
2018 में इन खबरों ने खूब बटोरीं सुर्खियां
वर्ष 2018 समाप्त होने में कुछ दिन ही शेष रह गए हैं और नए साल के स्वागत...
समाचार4मीडिया ब्यूरो
7 years ago
रुहैल अमीन।।
वर्ष 2018 समाप्त होने में कुछ दिन ही शेष रह गए हैं और नए साल के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं। यदि हम वर्ष 2018 की बात करें तो इस साल टीवी न्यूज के क्षेत्र में कई खास घटनाएं देखने को मिली हैं। इनमें #MeToo कैंपेन से लेकर LGBT अधिकारों का मामला हो अथवा लोकसभा में राहुल गांधी के आंख मारने से लेकर पद्मावत फिल्म को लेकर करणी सेना की धमकी तक का मामला हो, सभी शामिल है।
इस बारे में ‘Editorji’ के फाउंडर और ‘NDTV 24x7’ के कंसल्टिंग एडिटर का मानना है कि टीवी न्यूज चैनलों के लिए कई बड़ी घटनाओं के साथ वर्ष 2018 का सबसे महत्वपूर्ण घटनाक्रम इस साल पांच राज्यों में होने वाले चुनाव थे। कह सकते हैं कि राजनीति से जुड़ी खबरों के लिहाज से यह साल टीवी न्यूज की दुनिया के लिए खास रहा।
वहीं, ‘Aaj Tak’ की एग्जिक्यूटिव एडिटर अंजना ओम कश्यप का मानना है कि इस साल टीवी न्यूज चैनलों के लिए लोकसभा में राहुल गांधी का आंख मारना बड़ी घटना थी। लोकसभा में विश्वास मत के दौरान हुई यह घटना काफी चर्चा का विषय बन गई थी।
इस बारे में B.A.G Network की सीएमडी अनुराधा प्रसाद का कहना है, ‘वर्ष 2018 को हम ईयर ऑफ न्यूज भी कह सकते हैं। #MeToo कैंपेन से लेकर पांच राज्यों में चुनावों की बात करें तो मेरा मानना है कि वर्ष 2018 का प्रत्येक दिन न्यूज के मामले में टीवी के लिए खास रहा है।’
‘Quintillion Media’ की को-फाउंडर और सीईओ रितु कपूर का मानना है कि इस साल पद्मावत और करणी सेना के विवाद और #MeToo कैंपेन ने टीवी पर सबसे ज्यादा कवरेज हासिल की। इसलिए हम कह सकते हैं कि इस साल टीवी के लिहाज से ये दो बड़ी घटनाएं रहीं।
‘ITV Network’ के सीईओ वरुण कोहली का भी यही मानना है कि इस साल टीवी न्यूज की दुनिया में राजनीति से जुड़ी खबरें प्रमुखता से छायी रहीं। हालांकि कुछ अन्य खबरों ने भी टीवी न्यूज की दुनिया में सुर्खियां बटोरीं।
इस बारे में ‘TV9’ की एंकर और सीनियर एडिटर नबिला जमालुद्दीन का कहना है कि बड़ी घटनाओं को लेकर यह साल मीडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा है। वैसे तो इस साल काफी घटनाएं हुईं, लेकिन सबरीमाला मंदिर को लेकर हुए विवाद ने टीवी न्यूज में काफी सुर्खियां बटोरीं। धारा 377 का मामला और केरल में आई बाढ़ भी टीवी न्यूज की दुनिया में छाये रहे।
‘Zee Media Group’ के मार्केटिंग हेड मेहराज दुबे का कहना है, ‘टीवी न्यूज की नजर से इस साल का बड़ा घटनाक्रम सुधीर चौधरी द्वारा लिया गया प्रधामनंत्री का इंटरव्यू रहा। इसने ‘Zee News’ को शीर्ष पर पहुंचा दिया। Zee News ने Aaj Tak को भी पीछे कर दिया था। मुझे लगता है कि टीवी न्यूज इंडस्ट्री में यह काफी बड़ा घटनाक्रम था। इसके अलावा, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की खबर भी इस साल टीवी न्यूज की सुर्खियों में छायी रही। कुल मिलाकर कहें तो टीवी न्यूज के लिए खबरों के लिहाज से यह साल काफी महत्वपूर्ण रहा। इस साल कई बड़े घटनाक्रम हुए, जिन्होंने टीवी न्यूज की दुनिया में काफी सुर्खियां बटोरीं।’
टैग्स
टीवी न्यूज